झाझा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अब तक कुल आधा दर्जन अवैध मिनी गन फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, एक अपराधी गिरफ्तार

झाझा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अब तक कुल आधा दर्जन अवैध मिनी गन फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, एक अपराधी गिरफ्तार

जमुई : जिले से एक बार फिर बड़ी खबर सामने आई है, ताजा मामला झाझा थाना क्षेत्र के पहाड़पुरा गांव का है जहां लखीसराय में पकड़ाए गए अपराधी मुंगेर कासिमबाजार के रहने वाले मो. रफीक की गिरफ्तारी के बाद लखीसराय पुलिस ने उसके निशानदेही पर झाझा पुलिस के साथ मिलकर झाझा थानाक्षेत्र के पहाड़पुरा गांव में शनिवार की सुबह पुलिस ने छापेमारी कर एक और अवैध गन फैक्ट्री का खुलासा किया। जिले में अवैध हथियार निर्माण का गोरखधंधा रुकने का नाम नहीं ले रहा है। अब तक लगभग आधा दर्जन से अधिक गन फैक्ट्रियों का उद्भेदन हो चुका है।

पुलिस को मिली बड़ी सफलता 

छापेमारी के दौरान झाझा थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह,एस आई अरविन्द कुमार एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी,पुलिस बल जब गांव के एक ऑटो चालक मो. रुस्तम अंसारी के घर पहुंची, तो एक कमरे से अर्धनिर्मित हथियार और हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाली कई बड़ी मशीनें बरामद हुई।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, इस गुप्त फैक्ट्री में करीब दो महीनों से हथियार बनाए जा रहे थे। मौके पर मिले सामानों को देखकर पुलिस भी दंग रह गई। छापेमारी के वक्त घर पर मौजूद रुस्तम की पत्नी बानो ने बताया कि उसने यह कमरा किसी आशिफ नाम के युवक को किराए पर दिया था। रात में अक्सर कमरे से घिसने की आवाजें आती थीं, लेकिन उसने इस बात की जानकारी होने से इंकार किया। पुलिस बानो के बयान की भी जांच कर रही है।

जिले में सक्रिय अवैध हथियार के नेटवर्क पर होगी कडी कार्रवाई

फिलहाल पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और पूरे नेटवर्क की तहकीकात की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जिले में सक्रिय अवैध हथियार गिरोहों पर जल्द ही कड़ी कार्रवाई की जाएगी, ताकि ऐसे कारखानों पर पूरी तरह रोक लग सके।

ये भी पढ़े :  मौलाना महमूद मदनी के बिगड़े बोल ‘ जब जब जुल्म होगा, तब तब होगा जिहाद’ , सुप्रीम कोर्ट पर भी साधा निशाना

ब्रह्मदेव प्रसाद यादव की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img