झरिया पुलिस ने चावल लदा पिकअप पकड़ा

झरिया : झरिया पुलिस द्वारा मंगलवार को कतरास मोड़ स्थित पेट्रोल पंप के समीप से गुप्त सूचना के आधार पर चावल लदा पिकअप वैन संख्या JH10 CQ 0836 को पकड़ा।

हालांकि पिकअप वैन का चालक पकड़ा गया. झरिया पुलिस ने देखा कि पिकअप वैन में भारी संख्या में चावल की बोरिया लदी हुई है। झरिया पुलिस ने वाहन को जप्त कर थाना ले आई।

झरिया थाना प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच पड़ताल चल रही है जांच के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी की यह नार्मल उपयोग वाला चावल है या पीडीएस(सरकारी ) चावल है।

बता दे कि इनदिनों झरिया व उसके आसपास के क्षेत्रों में गरीबों का निवाला का कालाबाजारी करने का धंधा जोरों पर है। कई चावल माफिया सरकारी चावलों को सस्ते दामों में खरीदारी कर मशीनों से उसे फ्रेस कर अच्छी तरह से पैकिंग कर महंगे दामो में बेच देते है।

झरिया में पिंटू, मुन्ना,विक्की, प्रहलाद समेत कई बड़े चावल माफिया अपना सिंडिकेट बनाकर यह धंधा पिछले कई वर्षों से धडल्ले से चला रहे है।

पुलिस द्वारा पूर्व में भी छापेमारी कर इनलोगों को जेल भी भेजा बावजूद इसके ऐसे चावल माफियाओं के हौसला पस्त नही हुआ।

सूत्रो के मुताबिक पकड़ा गया चालक पहले घनुडीह के मुन्ना वर्णवाल के पास गाड़ी चलाता था। घनुडीह ओपी क्षेत्र में मुन्ना वर्णवाल अपने घर के पास से ही गोदाम बनाए हुए है।

प्रतिदिन मोटर साइकिल से चावल लोड कर उनके घर के पास जमा किया जाता है घर के पास ही बड़े ही आराम से सरकारी चावल का कारोबार बड़े ही बेखौफ कर रहा है.

Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर...

Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद की आठ सीटों के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद विभिन्न राजनीतिक दलों और निर्दलीय उम्मीदवारों की...

Neeraj Kumar Fourth Consecutive Win: नीरज कुमार की लगातार चौथी जीत...

Neeraj Kumar Fourth Consecutive Win: बिहार विधान परिषद के पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से लगातार चौथी बार जीत हासिल करने के बाद जदयू के...

Bihar Cabinet Decisions 2026: सम्राट चौधरी कैबिनेट के 43 एजेंडों पर...

Bihar Cabinet Decisions 2026: बिहार में बिजली वितरण व्यवस्था को मजबूत करने, सड़क परियोजनाओं को आगे बढ़ाने, उद्योगों को प्रोत्साहन देने और प्रशासनिक व्यवस्था...