रांची: झारखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं, और इस बीच बीजेपी की प्रमुख नेता लुईस मरांडी के बारे में बड़ी खबर सामने आई है। सूत्रों के अनुसार, लुईस मरांडी जेएमएम नेताओं के संपर्क में हैं और आज ही जेएमएम का दामन थाम सकती हैं।
लुईस मरांडी, जो पहले दुमका सीट से विधानसभा चुनाव लड़ चुकी हैं, हाल ही में बीजेपी ने दुमका सीट से सुनील सोरेन को उम्मीदवार घोषित किया, जिससे लुईस नाराज हैं। यही कारण है कि वह जेएमएम में शामिल होने की संभावना तलाश रही हैं।
बीजेपी अब उन्हें बरहेट सीट से चुनाव लड़ाने की कोशिश कर रही है, लेकिन लुईस फिलहाल इसके लिए तैयार नहीं हैं। दिल्ली के बीजेपी नेताओं से उन्हें लगातार फोन आ रहे हैं, लेकिन दुमका में उनकी मजबूत स्थिति को देखते हुए वह वहां से हटने के लिए तैयार नहीं हैं।
इस बीच, जनार्दन पासवान भी आज एलजेपी आरवी में शामिल होने वाले हैं। चिराग पासवान से मुलाकात के बाद, उन्हें चतरा सीट से उम्मीदवार बनाए जाने की संभावना है। झारखंड विधानसभा चुनाव में इन घटनाक्रमों से राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है, और यह देखना दिलचस्प होगा कि लुईस मरांडी और अन्य नेता कौन सा कदम उठाते हैं।


