Advertisement
Advertisement

झारखंड बोर्ड की मैट्रिक और इंटरमीडिएट उत्तर पुस्तिकाओं की जांच 12 अप्रैल से, 11वीं बोर्ड परीक्षा मई में संभावित

रांची: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) द्वारा आयोजित मैट्रिक और इंटरमीडिएट (कला, विज्ञान एवं वाणिज्य) परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन अब 12 अप्रैल से शुरू किया जाएगा। पहले यह कार्य 7 अप्रैल से शुरू होने वाला था, लेकिन अब इसमें बदलाव किया गया है। पूरे राज्य में रांची समेत 60 मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं, जहां उत्तर पुस्तिकाओं की जांच की जाएगी।

करीब आठ लाख परीक्षार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच के लिए 10 हजार परीक्षकों की प्रतिनियुक्ति की गई है, जिसमें एग्जामिनर और हेड एग्जामिनर शामिल हैं। मूल्यांकन प्रक्रिया पर निगरानी के लिए सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। जैक द्वारा मई अंत या जून के पहले सप्ताह तक परिणाम जारी किए जाने की संभावना है।

गौरतलब है कि इस वर्ष मैट्रिक की परीक्षा में 4.33 लाख और इंटरमीडिएट की परीक्षा में 3.50 लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल हुए थे। मैट्रिक की परीक्षा राज्य के 1297 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। दोनों परीक्षाएं 11 फरवरी से शुरू हुई थीं। इंटर की परीक्षा 3 मार्च और मैट्रिक की परीक्षा 8 मार्च को समाप्त हुई। हालांकि, मैट्रिक के दो प्रश्न पत्र लीक होने के कारण परीक्षा दोबारा आयोजित की गई थी।

इसी बीच, 11वीं बोर्ड परीक्षा को लेकर अभी तक शिड्यूल जारी नहीं किया गया है। जैक द्वारा 8वीं और 9वीं की परीक्षा पहले ही आयोजित की जा चुकी है, लेकिन 11वीं की परीक्षा जैक चेयरमैन का पद रिक्त होने के कारण टल गई थी। इस परीक्षा में लगभग 5.5 लाख छात्र भाग लेंगे और इसके मई माह में आयोजित होने की संभावना है। फिलहाल 11वीं बोर्ड का मॉडल प्रश्न पत्र भी जारी नहीं किया गया है, जिससे शिक्षकों ने चिंता जताई है कि इससे 12वीं बोर्ड की तैयारी प्रभावित हो सकती है।

Commercial Advertisment

Kamya Mishra JDU Entry: क्या JDU में शामिल होंगी पूर्व IPS...

Kamya Mishra JDU Entry, पटना: बिहार की राजनीति में पूर्व IPS अधिकारी काम्या मिश्रा एक बार फिर चर्चा में हैं। JDU के वरिष्ठ नेता...

Bihar Groundwater Recharge Project: भू-जल पुनर्भरण के लिए इंजेक्शन वेल तकनीक...

Bihar Groundwater Recharge Project, पटना: बिहार में गहरे भू-जल स्तर के संरक्षण और जल संसाधनों की उपलब्धता बढ़ाने के लिए राज्य सरकार ने एक...

Bihar Police Promotion 2026: बिहार पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 9,187...

Bihar Police Promotion 2026, पटना: बिहार पुलिस और गृह विभाग में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बड़ी संख्या में प्रोन्नति दी गई है। राज्य सरकार...