Jharkhand Budget 2026: पिछली घोषणाएं अधूरी, Agriculture Schemes और Glass Bridge Project फाइलों में अटके

Jharkhand Budget 2026: झारखंड बजट 2026 से पहले पिछली घोषणाओं पर सवाल। कृषि योजनाएं, 4G जैमर और दशम-हुंडरू ग्लास ब्रिज परियोजना अब तक अधूरी।


Jharkhand Budget 2026 रांची: झारखंड सरकार 24 फरवरी को वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश करने जा रही है, लेकिन उससे पहले वर्ष 2025-26 की बजट घोषणाओं की प्रगति पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। सुरक्षा, कृषि, सहकारिता और पर्यटन से जुड़ी कई महत्वपूर्ण योजनाएं अब तक जमीन पर नहीं उतर सकी हैं।

3 मार्च 2025 को विधानसभा में वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने जेलों में अवैध मोबाइल उपयोग रोकने के लिए 4जी मोबाइल जैमर और फोन डिटेक्टर लगाने की घोषणा की थी। उद्देश्य था कि जेल के भीतर से अपराध संचालन और धमकी जैसी घटनाओं पर नियंत्रण लगाया जा सके।

Jharkhand Budget 2026:जेलों में 4G जैमर योजना तकनीकी अड़चनों में

राज्य की किसी भी जेल में अब तक 4जी जैमर स्थापित नहीं हो पाया है। योजना तकनीकी और टेंडर संबंधी बाधाओं में फंसी हुई है। परिणामस्वरूप जेलों से आपराधिक गतिविधियों के संचालन और धमकी की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं।

सरकार की मंशा सख्त नियंत्रण की थी, लेकिन वित्तीय वर्ष समाप्ति के करीब होने के बावजूद योजना अमल में नहीं आ सकी।

Jharkhand Budget 2026:कृषि और सहकारिता विभाग की योजनाएं लंबित

कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के अंतर्गत मुख्यालय अधिकरण, क्षेत्रीय कार्यालयों तथा लैम्पस-पैक्स के लिए आधारभूत संरचना विकास और मरम्मत मद में 56 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया था।

हालांकि निबंधक कार्यालय की ओर से प्रस्ताव प्राप्त नहीं होने के कारण योजना पर ठोस प्रगति नहीं हो सकी है।

सहकारिता प्रभाग के तहत क्षेत्रीय कार्यालय भवन निर्माण योजना के लिए 10.20 करोड़ रुपये का उपबंध किया गया। इसमें संयुक्त सहकारिता भवन सह कॉन्फ्रेंस हॉल निर्माण के लिए 4.93 करोड़ रुपये तथा फूदी, खूंटी स्थित सहकारिता प्रशिक्षण केंद्र के लिए 6.41 करोड़ रुपये निर्धारित किए गए थे। लेकिन प्रस्तावों की जांच और प्रतिवेदन की प्रक्रिया अब तक पूरी नहीं हो सकी है।


Key Highlights

  • 24 फरवरी को पेश होगा झारखंड का नया बजट

  • 4G जैमर और मोबाइल डिटेक्टर योजना अब तक लागू नहीं

  • कृषि व सहकारिता विभाग की 56 करोड़ की योजना लंबित

  • क्षेत्रीय भवन निर्माण परियोजनाएं प्रस्ताव स्तर पर अटकी

  • दशम, हुंडरू, नेतरहाट और पतरातू में ग्लास ब्रिज DPR के इंतजार में


Jharkhand Budget 2026:पर्यटन परियोजनाएं DPR के इंतजार में

पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए दशम, हुंडरू, नेतरहाट और पतरातू में ग्लास ब्रिज निर्माण की घोषणा की गई थी। इन परियोजनाओं को राज्य के पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान देने वाली पहल बताया गया था।

दशम जलप्रपात, हुंडरू जलप्रपात, नेतरहाट और पतरातू में प्रस्तावित ग्लास ब्रिज परियोजनाएं फिलहाल डीपीआर तैयार करने और राजस्व आकलन के लिए कंसल्टेंट चयन की प्रक्रिया में हैं।

पर्यावरणीय प्रभाव और सुरक्षा मानकों की जांच भी जारी है। ऐसे में वित्तीय वर्ष समाप्ति के करीब होने के बावजूद निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है।

नया बजट पेश होने से पहले यह प्रश्न अहम हो गया है कि पिछली घोषणाओं का क्रियान्वयन क्यों नहीं हुआ। जनता अब केवल नई घोषणाओं पर नहीं, बल्कि पुरानी योजनाओं की जवाबदेही पर भी नजर रखे हुए है।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!