Friday, November 14, 2025

Latest Video News

Video thumbnail
Bihar Election Result LIVE : बिहार विधानसभा चुनाव रिजल्ट | JDU | BJP | RJD | Congress | Jam Suraaj
00:00
Video thumbnail
स्थापना दिवस पर विधायकों को मिलेगा नया आवास, देखिए अंदर से कितना है सुन्दर, क्या-क्या है सुविधा?
10:34
Video thumbnail
Bihar Election Result 2025 LIVE : बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे सबसे सटीक | NDA VS Mahagathbandhan
00:00
Video thumbnail
रांची में 30 नवंबर को भारत और साउथ अफ्रीका मैच, तैयारियां लगभग पूरी, इस तारीख से मिलने लगेगा टिकट
06:23
Video thumbnail
Ghatshila By Election Result LIVE : घाटशिला उपचुनाव के नतीजे का पल- पल का अपडेट, मतगणना केंद्र से
00:00
Video thumbnail
बिहार चुनाव: तिरहुत, पटना, नालंदा, मुंगेर, भागलपुर और कोशी में NDA महागठबंधन में कौन मार रहा बाजी?
01:37:03
Video thumbnail
असम में SIR नहीं होने पर JMM का EC पर निशाना, कहा - जो BJP को हो पसंद चुनाव आयोग वही बात करेगा
19:04
Video thumbnail
बिहार चुनाव: तिरहुत, पटना नालंदा, मुंगेर कोशी और भागलपुर की 117 सीटों पर किसका जलवा?
32:30
Video thumbnail
बिहार चुनाव: बिहार में इस बार बदलाव की बयार या फिर नीतीशे कुमार? क्या बता रहे वरिष्ठ पत्रकार?
35:51
Video thumbnail
बिहार चुनाव: बिहार में फिर नीतीशे कुमार या अबकी बार तेजस्वी सरकार? बस खत्म होने वाला इंतजार
02:45:56
Video thumbnail
झारखंड की 25वीं वर्षगांठ से पहले AJSU ने सरकार को घेरा, कहा - न स्थानीय नीति बनी, न नियोजन नीति…
18:05
Video thumbnail
घाटशिला में सत्ता पक्ष या विपक्ष किसके हाथ बाजी, जयराम फैक्टर का कितना चला जोर, बस अब इंतजार....
08:34
Video thumbnail
चुनाव परिणाम से पहले JMM का दावा, कहा- बड़े अंतर से जीतेंगे घाटशिला उपचुनाव | Ghatshila By Election
04:36
Video thumbnail
पटना में पोस्टर वार, RJD दफ्तर के सामने लगा अलविदा चाचा का पोस्टर...
06:12
Video thumbnail
बिहार विधानसभा सजकर है तैयार, इस बार किसकी बनेगी सरकार !
05:51
Video thumbnail
यही रात अंतिम यही रात भारी! बिहार में किन सीटों पर VVIP चेहरों की प्रतिष्ठा लगी है दांव पर ?
13:12
Video thumbnail
देखिये झारखंड की दिनभर की बड़ी खबरें | JHARKHAND TOP NEWS | TODAY NEWS
10:18
Video thumbnail
राज्य की 25वीं वर्षगांठ पर आयोजन संपन्न, पेंटिंग व निबंध प्रतियोगिता में दिखी प्रतिभा | Giridih
03:05
Video thumbnail
आ गया रिजल्ट! गिनती से पहले जश्न में डूबे अनंत सिंह के समर्थक, पटना आवास में महाभोज की तैयारी शुरू
20:01
Video thumbnail
पटना में जीत से पहले जश्न का माहौल, सूरजभान सिंह के आवास पर कल भोज की तैयारी
12:47

LIVE TV

Loading Live TV...

Latest News

सीएम हेमंत सोरेन से कांग्रेस प्रभारी के. राजू ने की मुलाकात, जानिए क्या-क्या हुआ

रांची. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी के. राजू ने औपचारिक मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच झारखंड राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित होने वाले समारोहों एवं कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में राज्य के वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य, विकास कार्यों, तथा जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया गया। झारखंड इस वर्ष अपनी स्थापना की 25वीं वर्षगांठ मना रहा है, जिसे लेकर राज्य सरकार विशेष कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित कर रही है।सीएम हेमंत सोरेन से कांग्रेस प्रभारी ने की मुलाकात बैठक को...

हजारीबाग के हुडहुडू से सांसद तीर्थ दर्शन महाअभियान का अगला जत्था हुआ रवाना

हजारीबाग. हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल द्वारा संचालित सांसद तीर्थ दर्शन महाअभियान के तहत गुरुवार को हजारीबाग शहर के हुडहुडू से तीर्थाटन के लिए तीर्थ यात्रियों का अगला जत्था रवाना हुआ। हजारीबाग नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 34 और 35 से संयुक्त रूप से कुल 65 तीर्थ यात्रियों का जत्था उत्तर प्रदेश के काशी, अयोध्या, प्रयागराज और विंध्याचल के लिए खुद सांसद मनीष जायसवाल और समाजसेवी श्रद्धानंद सिंह सहित कई गणमान्य लोगों ने उपस्थित होकर सांकेतिक रूप से यात्रियों का पांव पाखरकर और भगवा ध्वज के साथ झांकी के साथ बस तक पहुंचाकर गाजे-बाजे के साथ...

Breaking: पुणे में दर्दनाक सड़क हादसा, टक्कर के बाद गाड़ी में लगी भीषण आग, 7 लोग जिंदा जले

Desk. पुणे के बाहरी इलाके में नवले ब्रिज के पास गुरुवार शाम एक भयानक सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि एक ट्रक का ब्रेक फेल होने से करीब 20 से 25 गाड़ियां आपस में टकरा गईं। इस दौरान ट्रक और कंटेनर के बीच फंसी एक कार में आग लग गई, जिससे कार में सवार सभी लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।7 लोगों की मौत, कई घायल जानकारी के मुताबिक, इस सड़क दुर्घटना में अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है। मृतकों में 5 कार सवार, ट्रक और कंटेनर के दोनों ड्राइवर शामिल हैं।...

Jharkhand Cabinet Meeting: सिपाही भर्ती परीक्षा में दौड़ का बदला नियम, कैबिनेट की लगी मुहर

“Efficient supply chain and cargo logistics service in Bihar and Jharkhand”
Advertisment

Jharkhand Cabinet Meeting: सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आज झारखंड कैबिनेट की बैठक हुई। इसमें 32 प्रस्तावों पर मुहर लगी। इसमें सबसे महत्वपूर्ण झारखंड राज्य के पुलिस, कक्षपाल, सिपाही (गृह रक्षा वाहिनी), उत्पाद सिपाही संयुक्त भर्ती नियमावली, 2025 के गठन का प्रस्ताव है, जिसे कैबिनेट ने स्वीकृति दे दी है। अब पुरुष अभ्यर्थियों के लिए छह मिनट में 1600 मीटर और महिलाओं के लिए 10 मिनट में 1600 मीटर की दौड़ तय की गई है। पहले पुरुषों के लिए 10 किलोमीटर की दौड़ तय थी। बता दें कि, हाल ही में उत्पाद सिपाही भर्ती प्रक्रिया के दौरान शारीरिक दक्षता परीक्षा में कई अभ्यर्थियों की मौत हो गई थी।

Jharkhand Cabinet Meeting: अनुकम्पा पर नियुक्त की स्वीकृति

झारखंड उच्च न्यायालय अन्तर्गत दायर वाद संख्या-WPS No. 25/2021, प्रिया महान्ती बनाम झारखण्ड सरकार एवं अन्य तथा उक्त से उद्भूत LPA No. 242/2023, प्रिया महान्ती बनाम झारखण्ड सरकार एवं अन्य तथा SLP No. 19971/2024, झारखण्ड सरकार एवं अन्य बनाम प्रिया महान्ती में पारित आदेश एवं अवमाननावाद संख्या-Cont. Case (Civil) No. 696/2024 प्रिया महान्ती बनाम झारखण्ड सरकार एवं अन्य के क्रम में स्व० भगत चरण महान्ती, भूतपूर्व पदचर की सेवा नियमित एवं सम्पुष्ट किये जाने तथा उनकी पुत्री प्रिया महान्ती को अनुकम्पा के आधार पर नियुक्त किए जाने की स्वीकृति दी गई।

Jharkhand Cabinet Meeting:

झारखंड उच्च न्यायालय अन्तर्गत दायर वाद संख्या-WPS No. 1807/2022, हसनैन अख्तर बनाम झारखण्ड सरकार एवं अन्य में पारित आदेश के अनुपालन के क्रम में हसनैन अख्तर की सेवा नियमित एवं सम्पुष्ट करते हुए उन्हें अनुमान्य वित्तीय लाभ प्रदान किये जाने की स्वीकृति दी गई। झारखंड उच्च न्यायालय अन्तर्गत दायर वाद संख्या-WP(S) No.4454/2022, देवनारायण सिंह बनाम झारखंड राज्य एवं अन्य एवं उक्त से उद्भूत अवमाननावाद Cont Case (c) 814/2023 के क्रम में देवनारायण सिंह, सेवानिवृत लिपिक की सेवा नियमित एवं सम्पुष्ट किये जाने एवं अनुमान्य वित्तीय लाभ दिए जाने की स्वीकृति दी गई।

Jharkhand Cabinet Meeting: न्यायालय में पैरवी हेतु शुल्क निर्धारण की स्वीकृति

राज्य सरकार द्वारा माननीय झारखंड उच्च न्यायालय के लिए नियुक्त विधि पदाधिकारियों एवं उनके Associate Counsel के द्वारा झारखंड उच्च न्यायालय, रांची के अतिरिक्त मुख्यालय के अंदर किसी अन्य न्यायालय अथवा न्यायाधिकरण में पैरवी करने हेतु शुल्क निर्धारण की स्वीकृति दी गई। झारखंड प्रतियोगी परीक्षा (भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम व निवारण के उपाय) अधिनियम, 2023 की धारा-26 के अन्तर्गत अपर न्यायायुक्त-1, रांची के न्यायालय को विशेष न्यायालय पदभिहित करने की स्वीकृति दी गई।

Jharkhand Cabinet Meeting: बिजली आच्छादन योजना का अवधि विस्तार

झारखंड सम्पूर्ण बिजली आच्छादन योजना अन्तर्गत शेष बचे हुए कार्यों को पूर्ण करने हेतु मार्च, 2025 तक योजना के अवधि विस्तार की स्वीकृति दी गई। अरविन्द कुमार बलदेव प्रसाद, मुख्य विद्युत अभियंता के सचिव प्रावैधिक ऊर्जा विभाग, झारखंड, रांची को स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग, रांची के परिपत्र-354 (10), दिनांक- 15.09.2006 की कंडिका-02 एवं 03 को क्षांत करते हुए अपोलो प्रोटोन कैंसर सेन्टर, चेन्नई में Spinal Astrocytoma (कैंसर) की कराये गए चिकित्सा में हुए व्यय 28 लाख रुपये की प्रतिपूर्ति की स्वीकृति दी गई।

Jharkhand Cabinet Meeting:

राधेश्याम मांझी, तत्कालीन कार्यपालक अभियंता, एनआरईपी, गोड्डा सम्प्रति कार्यपालक अभियंता, ग्रामीण कार्य विभाग, कार्य प्रमण्डल, चाईबासा के द्वारा विभागीय अधिसूचना संख्या-3868 (एस), दिनांक 10.12.2021 द्वारा अधिरोपित दण्ड “संचयात्मक प्रभाव से दो वेतन वृद्धि पर रोक” के विरूद्ध समर्पित अपील अभ्यावेदन को आंशिक रूप से स्वीकृत करते हुए अधिरोपित दण्ड के परिमार्जन की स्वीकृति दी गई।

Jharkhand Cabinet Meeting:

स्व० नागेन्द्र कुमार सिन्हा, भा.प्र.से., (झाः2011), तत्कालीन उप विकास आयुक्त, रामगढ़ को विशेष परिस्थिति में दिनांक-23.05.2023 को एयर एम्बुलेन्स द्वारा रांची से हैदराबाद ले जाने एवं उस पर हुए व्यय 14,52,000 रुपये मात्र की प्रतिपूर्ति की घटनोत्तर स्वीकृति प्रदान करने की स्वीकृति दी गई।

Jharkhand Cabinet Meeting:

जल संसाधन विभाग अंतर्गत विशेष भू-अर्जन एवं पुनर्वास कार्यालयों के छटनीग्रस्त सेवारत कर्मियों की सेवा समाप्ति एवं पुनर्बहाली के बीच की अवधि के सेवा विनियमन एवं वेतन भुगतान हेतु विभागीय संकल्प सं०-625 दिनांक-29.01.2019 द्वारा लिए गए निर्णय की कंडिका-4 के क्रमांक-7 में अंकित विजय राम, जंजीरवाहक एवं क्रमांक-13 में अंकित अमीर लाल पासवान, जंजीरवाहक से संबंधित आवश्यक संशोधन की स्वीकृति दी गई। भगवान बिरसा जैविक उद्यान, ओरमांझी, रांची परिसर में भगवान बिरसा मुण्डा की 9 फीट Bronze धातु की आदमकद प्रतिमा की स्थापना एवं इसके निर्माण हेतु M/s Ram Sutar Art Creations Pvt. Ltd., Noida, Uttar Pradesh (U.P.) को मनोनयन के आधार पर कार्य आवंटित करने की स्वीकृति दी गई।

Jharkhand Cabinet Meeting:

षष्ठम झारखण्ड विधान सभा के द्वितीय (बजट) सत्र, 2025 में राज्यपाल महोदय द्वारा दिये गये अभिभाषण पर मंत्रिपरिषद की घटनोत्तर स्वीकृति दी गई। नन्द कुमार राम, तदेन प्रभारी कार्यपालक अभियंता, ग्रामीण कार्य विभाग, कार्य प्रमण्डल, लातेहार सम्प्रति सेवानिवृत के द्वारा विभागीय अधिसूचना संख्या-2738 (एस), दिनांक 30.05.2023 के द्वारा अधिरोपित दण्ड “पेंशन से 25 प्रतिशत राशि की स्थायी कटौती” के विरूद्ध समर्पित अपील अभ्यावेदन के निस्तार की स्वीकृति दी गई।

Jharkhand Cabinet Meeting:

उत्तरवर्ती बिहार एवं झारखंड राज्य स्थित एकीकृत बिहार पंचायत राज वित्त निगम लिमिटेड के कर्मियों के बकाया वेतनादि के भुगतान की स्वीकृति दी गई। झारखंड राज्यान्तर्गत अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के नियंत्रणाधीन संचालित आश्रम विद्यालयों/पी०वी०टी०जी० आवासीय प्राथमिक विद्यालयों/ अनुसूचित जनजाति आवासीय प्राथमिक विद्यालयों / अनुसूचित जाति आवासीय प्राथमिक विद्यालयों का संचालन गैर सरकारी संस्थाओं के माध्यम से कराने की अवधि विस्तारित करने की स्वीकृति दी गई।

Jharkhand Cabinet Meeting:

लालबियक्तलुवांगा खियांग्ते, सेवानिवृत्त भा०प्र०से० को झारखण्ड लोक सेवा आयोग, राँची में अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किए जाने के उपरांत घटनोत्तर स्वीकृति प्रदान की गई। जन वितरण प्रणाली के कम्प्यूटरीकरण प्रक्रिया के क्रम में सभी जन वितरण प्रणाली दुकानों में e-PoS के माध्यम से खाद्यान्न वितरण सुनिश्चित करने हेतु झारखण्ड वित्तीय नियमावली के नियम 235 के प्रावधानों को शिथिल करते हुए नियम 245 के तहत मे० लिंकवेल टेलीसिस्टम प्राईवेट लिमिटेड एवं मे० इंटिग्रा माईक्रोसॉफ्ट प्राईवेट लिमिटेड से आगामी आठ माह अथवा 4G Network आधारित e-PoS मशीनों के अधिष्ठापन होने तक (दोनों में जो पहले हो) e-PoS मशीनों की Service Support प्राप्त करने हेतु अवधि विस्तार की स्वीकृति दी गई।

Jharkhand Cabinet Meeting:

झारखंड राज्य के चिकित्सा महाविद्यालयों में PG (Medical/MDS) पाठ्यक्रम उर्तीण होने के उपरांत तीन वर्षों की आवश्यक सरकारी सेवा की बाध्यता संबंधी प्रावधानों में संशोधन की स्वीकृति दी गई। केन्द्रीय माल और सेवा कर अधिनियम, 2017 में केन्द्र सरकार द्वारा किए गए संशोधनों के आलोक में झारखंड माल और सेवा कर अधिनियम, 2017 में तत्संबंधी संशोधन करने हेतु प्रस्तावित झारखण्ड माल और सेवा कर (संशोधन) विधेयक, 2025 को झारखण्ड विधान सभा के चालू सत्र में पुरःस्थापित करने के बिन्दु पर मंत्रिपरिषद की स्वीकृति दी गई।

Jharkhand Cabinet Meeting:

झारखण्ड सेवा संहिता के नियम-76 को क्षांत करते हुए स्व० रवि रंजीत मुर्मू, भूतपूर्व लिपिक, अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, मकरो, दुमका के कुल 2625 दिनों के अनुपस्थित अवधि को झारखण्ड सेवा संहिता के नियम-236 के तहत असाधारण अवकाश के रूप में विनियमित करने की स्वीकृति दी गई। लातेहार जिलान्तर्गत मौजा सिकनी में सिकनी कोल ब्लॉक के 410.75 एकड़ (166.228 हे0) क्षेत्र में से 133.473 एकड़ (54.016 हे0) क्षेत्र पर सर्वश्री झारखण्ड राज्य खनिज विकास निगम लि०, रांची द्वारा धारित कोयला खनिज खनन पट्टा के अवधि विस्तार की स्वीकृति दी गई।

Jharkhand Cabinet Meeting:

झारखण्ड राज्य के अन्तर्गत कम्पनियों द्वारा Power/Regulated Sector को प्रेषित किये जाने वाले कोयला खनिज पर स्वामिस्व (रॉयल्टी) की वसूली, Other than Power/Regulated Sector को नीलामी के माध्यम से विक्रय किये जाने वाले कोयला के Invoices के आधार पर खान एवं भूतत्व विभाग द्वारा किये जाने की स्वीकृति दी गई। झारखण्ड कारा एवं सुधारात्मक सेवाएँ विधेयक, 2024 (Jharkhand Prisons and Correctional Services Bill. 2024) को वापस लेते हुए झारखण्ड कारा एवं सुधारात्मक सेवाएं विधेयक, 2025 (Jharkhand Prisons and Correctional Services Bill. 2025) को झारखण्ड विधानसभा में पुनर्स्थापन की स्वीकृति दी गई।

Jharkhand Cabinet Meeting:

झारखंड राज्य में आंधी-तूफान (Storm) तथा ग्रीष्म लहर (Heat Wave) से हुए / सम्भावित जानमाल की क्षति को देखते हुए आंधी-तूफान तथा ग्रीष्म लहर को राज्य की विशिष्ट स्थानीय आपदा के अन्तर्गत आपदा घोषित करने की स्वीकृति दी गई। दिनांक 01.01.2016 से लागू पुनरीक्षित वेतनमान पेंशन में अनुमान्य पेंशन रूपान्तरण के पुनर्स्थापन की स्वीकृति दी गई।

Jharkhand Cabinet Meeting:

झारखंड राज्य के पुलिस, कक्षपाल, सिपाही (गृह रक्षा वाहिनी), उत्पाद सिपाही संयुक्त भर्ती नियमावली, 2025 के गठन की स्वीकृति दी गई। गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग, झारखंड की अधिसूचना संख्या-2903, दिनांक-27.06.2012 द्वारा प्रवृत” झारखण्ड सहायक कारापाल संवर्ग नियमावली, 2012 (समय समय पर यथा संशोधित)” में संशोधन करते हुए “झारखंड सहायक कारापाल संवर्ग (संशोधन) नियमावली, 2025” प्रवृत करने की स्वीकृति दी गई।

Jharkhand Cabinet Meeting:

झारखण्ड राज्य के अंतर्गत झारखण्ड खनिज धारित भूमि उपकर अधिनियम, 2024 की धारा-10 के तहत प्रदत्त शक्तियों के द्वारा अधिनियम की अनुसूची में संशोधन के बावत मंत्रिपरिषद की स्वीकृति दी गई। झारखण्ड आंगनबाड़ी सेविका / सहायिका चयन एवं मानदेय (अन्य शत्तों सहित) नियमावली, 2022 (यथासंशोधित) में संशोधन की स्वीकृति दी गई।

Jharkhand Cabinet Meeting:

राज्य के PVTG एवं अन्य आदिवासी समूह के अविद्युतीकृत टोलों / घरों के विद्युतीकृत करने हेतु On-grid एवं Off-grid योजना हेतु प्राक्कलित राशि 55.92 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई। कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग (सहकारिता प्रभाग) अन्तर्गत रांची जिला में 5000MT क्षमता के निर्माणाधीन शीत गृह के तृतीय पुनरीक्षित प्राक्कलित राशि कुल 11,65,41,783.00 (ग्यारह करोड़ पैंसठ लाख एकतालीस हजार सात सौ तिरासी) रुपये के पुनरीक्षित प्रशासनिक स्वीकृति एवं योजना अवधि आगामी वित्तीय वर्ष 2025-26 तक विस्तारित करने की स्वीकृति दी गई।

Related Posts

सीयूजे में हैक-टू-हायर आइडियाथॉन का हुआ सफल आयोजन

रांची. झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूजे) के कंप्यूटर विज्ञान एवं इंजीनियरिंग विभाग ने हैक-टू-हायर (झारखंड संस्करण) प्रतियोगिता के प्रथम चरण आइडियाथॉन का सफलतापूर्वक आयोजन किया।...

सीएम हेमंत सोरेन से कांग्रेस प्रभारी के. राजू ने की मुलाकात,...

रांची. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी के. राजू ने औपचारिक मुलाकात की। इस दौरान दोनों...

राष्ट्रीय जनजाति दिवस पर Seven Stars Academy में जागरूकता पदयात्रा का...

रांची. आज Seven Stars Academy में राष्ट्रीय जनजाति दिवस बड़े उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बच्चों द्वारा निकाली...
152,000FansLike
25,600FollowersFollow
628FollowersFollow
667,000SubscribersSubscribe