Jharkhand Crime News: गोड्डा गोलीकांड में घायल वंदना ने पति पर दर्ज कराया केस 

Jharkhand Crime News: गोड्डा के पथरगामा में हुई गोलीबारी में घायल वंदना कुमारी साह ने पति और देवर के खिलाफ केस दर्ज कराया। मायागंज अस्पताल में इलाज जारी है।


Jharkhand Crime News गोड्डा: गोड्डा जिले के पथरगामा थाना क्षेत्र अंतर्गत गांधी ग्राम के समीप शनिवार की शाम हुई गोलीकांड की घटना में घायल वंदना कुमारी साह ने अपने पति संतोष कुमार साह और देवर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। इस मामले में पथरगामा थाना कांड संख्या 13/26 के तहत केस दर्ज कर पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

घायल वंदना कुमारी साह का इलाज भागलपुर स्थित मायागंज अस्पताल में चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार उनके शरीर से गोली निकाल ली गई है और फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

Jharkhand Crime News:  मायागंज अस्पताल में दर्ज कराया गया बयान

पथरगामा थाना की पुलिस टीम भागलपुर पहुंचकर मायागंज अस्पताल में पीड़िता का बयान दर्ज किया। बयान के आधार पर पुलिस ने पति और देवर को नामजद आरोपी बनाते हुए मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि सभी तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।


Key Highlights

पथरगामा गोलीकांड में घायल वंदना ने पति और देवर पर दर्ज कराया केस

मायागंज अस्पताल में चल रहा पीड़िता का इलाज, गोली निकाली गई

कोर्ट से लौटते समय गांधी ग्राम के पास हुई फायरिंग

दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने की थी तीन राउंड फायरिंग

पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तेज की छापेमारी


Jharkhand Crime News:  कोर्ट से लौटते समय किया गया हमला

पुलिस के अनुसार शनिवार की शाम करीब पौने सात बजे गांधी ग्राम के पास दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने एक कार को ओवरटेक कर तीन राउंड फायरिंग की। इस गोलीबारी में वंदना कुमारी साह गंभीर रूप से घायल हो गईं।

बताया गया है कि वंदना साह शनिवार को अपने भाई के साथ गोड्डा कोर्ट में गवाही देकर अपने मायके परसा गांव लौट रही थीं। इसी दौरान रास्ते में हमलावरों ने उन्हें निशाना बनाया।

Jharkhand Crime News:  आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी

पुलिस का कहना है कि घटना के पीछे के कारणों की गहन जांच की जा रही है। सभी संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। मामले की जांच पथरगामा थाना की ओर से की जा रही है।

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Mahanavami Puja: महानवमी पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की...

Samrat Choudhary Mahanavami Puja: महानवमी के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राजधानी पटना में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की। इस...

Bihar Durga Puja Cleanliness Campaign: दुर्गा पूजा पंडालों में स्वच्छता अभियान...

Bihar Durga Puja Cleanliness Campaign: बिहार में दुर्गा पूजा के दौरान पूजा पंडालों और आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने के लिए विशेष अभियान...