Godda Murder Case: पत्नी की हत्या के लिए दो लाख की सुपारी Murder Case, गोड्डा में पति ही निकला मास्टरमाइंड

Godda Murder Caseगोड्डा: महिला को गोली मारने के मामले में बड़ा खुलासा। पत्नी की हत्या के लिए पति ने दो लाख की सुपारी दी, पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।


Godda Murder Case : गोड्डा जिले के पथरगामा थाना क्षेत्र अंतर्गत गांधी ग्राम चौक के पास 17 जनवरी की देर शाम महिला वंदना कुमारी को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल करने के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। इस वारदात की साजिश किसी और ने नहीं बल्कि खुद पीड़िता के पति ने रची थी, जिसने पत्नी की हत्या के लिए दो लाख रुपये की सुपारी दी थी।

Godda Murder Case: पति ने रची थी पूरी साजिश

पुलिस जांच में सामने आया है कि इस कांड का मास्टरमाइंड पीड़िता का पति संतोष कुमार साह है, जो वर्तमान में समस्तीपुर में न्यायिक मजिस्ट्रेट के पद पर कार्यरत है। पुलिस के अनुसार पति और पत्नी के बीच गोड्डा परिवार न्यायालय में विवाद चल रहा था। इसी के बाद पत्नी से छुटकारा पाने के लिए सुपारी किलरों को हत्या की जिम्मेदारी सौंपी गई।


Key Highlights

• पत्नी की हत्या के लिए पति ने दी दो लाख की सुपारी

• पथरगामा थाना क्षेत्र में महिला को मारी गई थी गोली

• बिहार के कहलगांव से तीन सुपारी किलर गिरफ्तार

• पति समस्तीपुर में न्यायिक मजिस्ट्रेट के पद पर कार्यरत

• पीड़िता के बयान पर चार नामजद और एक अज्ञात पर केस


Godda Murder Case: बिहार से तीन आरोपी गिरफ्तार

गोड्डा के एसपी मुकेश कुमार ने अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि एसआइटी ने इस मामले में तीन आरोपियों को बिहार के भागलपुर जिले के कहलगांव थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में जनमोहम्मदपुर गांव निवासी श्याम कुमार साह, सिकरगढ़ टोला निवासी सुबोध कुमार साह और काजीपुरा गांव निवासी मो आरिफ शामिल हैं। पूछताछ के दौरान तीनों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।

Godda Murder Case: देवर पर भी गोली चलाने का आरोप

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि पीड़िता के पति ने दो लाख रुपये की सुपारी दी थी। योजना के तहत 17 जनवरी की शाम मोटरसाइकिल से गांधी ग्राम चौक पहुंचकर वंदना कुमारी पर गोली चलाई गई। घायल महिला ने अपने फर्द बयान में पति के साथ साथ देवर पर भी गोली चलाने का आरोप लगाया है। पीड़िता के बयान के आधार पर पथरगामा थाना में चार नामजद और एक अज्ञात अभियुक्त के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Hartalika Teej 2026: 14 सितंबर को Hartalika Teej और Ganesh Chaturthi,...

 14 सितंबर को हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी एक साथ मनायी जायेगी। जानें तीज व्रत, गणेश स्थापना और पूजा का शुभ मुहूर्त।Hartalika Teej 2026...

Kurmi Community: कुड़मी समाज का बड़ा शक्ति प्रदर्शन, 20 सितंबर को...

 कुड़मी समाज 20 सितंबर को पुरुलिया में करम महोत्सव के जरिए शक्ति प्रदर्शन करेगा। आयोजकों ने पांच लाख लोगों के जुटने और ST Status...

Bank Strike 2026: 11 सितंबर से Bank Strike, सितंबर में 10...

11 सितंबर से बैंक हड़ताल शुरू होगी। सितंबर में हड़ताल और छुट्टियों के कारण झारखंड में कुल 10 दिन बैंक बंद रहेंगे, जिससे कैश...