Advertisment

Jharkhand Election Result: बिशुनपुर से चमरा लिंडा ने इतने वोटों से जीता चुनाव

Jharkhand Election Result: झारखंड विधानसभा चुनाव की काउंटिंग (Jharkhand Election Result) जारी है। वहीं बिशुनपुर विधानसभा सीट का चुनाव परिणाम आ गया है। यहां से जेएमएम उम्मीदवार चमरा लिंडा ने बीजेपी उम्मीदवार समीर उरांव को 32756 वोटों से चुनाव हरा दिया है।

Jharkhand Election Result: बिशुनपुर विधानसभा सीट

बिशुनपुर विधानसभा सीट पर पहले चरण में मतदान हुआ था। इस बार इस सीट पर इंडिया ब्लॉक की ओर से जेएमएम उम्मीदवार चमरा लिंडा और एनडीए की ओर से बीजेपी उम्मीदवार समीर उरांव के बीच मुख्य मुकाबला हुआ। 2019 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर जेएमएम से चमरा लिंडा ने जीत हासिल की थी। उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार अशोक उरांव को हराया था। हालांकि इस बार इस सीट से बीजेपी ने समीर उरांव पर भरोसा जताया है।

बता दें कि, झारखंड में दो चरणों में विधानसभा का चुनाव हुआ था। पहले चरण की वोटिंग 13 नवंबर को हुई थी। इसमें 43 सीटों पर मतदान हुआ था। इस चरण में 64 प्रतिशत से अधिक वोटिंग हुई थी। सबसे ज्यादा बहरागोड़ा और सबसे कम रांची में मतदान हुआ था। वहीं दूसरे चरण की वोटिंग 20 नवंबर को हुई थी। इसमें 38 सीटों पर मतदान हुआ था। दूसरे चरण में 68 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ था, जो पहले चरण में हुए मतदान से अधिक था। दूसरे चरण में सबसे अधिक मतदान महेशपुर में हुआ था, जबकि सबसे कम बोकारो में वोटिंग हुई थी। झारखंड में कुल 81 सीटों पर 67.74 प्रतिशत मतदान हुआ था।

Ramgarh Factory Blast: बरकाकाना में टरबाइन ब्लास्ट से तीन इंजीनियरों की...

 रामगढ़ के बरकाकाना में मां छिनमस्तिका सीमेंट एंड इस्पात फैक्ट्री में टरबाइन ब्लास्ट से तीन इंजीनियरों की मौत हो गई, जबकि एक कर्मी गंभीर...

Jharkhand e-Kalyan Scholarship: छात्रवृत्ति आवेदन की तिथि बढ़ी, जानें 2025-26 और...

झारखंड में ई-कल्याण पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की आवेदन तिथि बढ़ा दी गई है। 2025-26 के लिए 25 सितंबर और 2026-27 के लिए 20 नवंबर...

Bihar Cooperative Policy 2026: नई सहकारिता नीति से बिहार में सहकारिता...

 बिहार राज्य सहकारिता नीति 2026 के क्रियान्वयन से सहकारिता आंदोलन को नई गति मिलेगी। महिलाओं, युवाओं और वंचित वर्गों को सहकारी क्षेत्र से जोड़ने...