Jharkhand Election Result: कोडरमा से नीरा यादव ने जीता चुनाव, राजद उम्मीदवार को इतने वोटों से हराया

Jharkhand Election Result: झारखंड विधानसभा चुनाव की काउंटिंग (Jharkhand Election Result) जारी है। वहीं कोडरमा विधानसभा सीट पर चुनाव परिणाम आ गया है। यहां से बीजेपी उम्मीदवार नीरा यादव ने राजद उम्मीदवार सुभाष यादव को 5815 वोटों से चुनाव हरा दिया है।

Jharkhand Election Result: कोडरमा सीट

कोडरमा विधानसभा सीट पर पहले चरण में मतदान हुआ था। यहां करीब 62 प्रतिशत मतदान हुआ था। इस बार इस सीट पर एनडीए की ओर से बीजेपी उम्मीदवार नीरा यादव और इंडिया ब्लॉक की ओर से राजद उम्मीदवार सुभाष यादव के बीच मुख्य मुकाबला हो रहा है। 2019 के विधानसभा चुनाव में नीरा यादव ने जीत हासिल की थी। उन्होंने राजद के अमिताभ कुमार को हराया था। हालांकि इस बार राजद ने अपना प्रत्याशी बदलकर सुभाष यादव को टिकट दिया है।

बता दें कि, झारखंड में दो चरणों में विधानसभा का चुनाव हुआ था। पहले चरण की वोटिंग 13 नवंबर को हुई थी। इसमें 43 सीटों पर मतदान हुआ था। इस चरण में 64 प्रतिशत से अधिक वोटिंग हुई थी। सबसे ज्यादा बहरागोड़ा और सबसे कम रांची में मतदान हुआ था। वहीं दूसरे चरण की वोटिंग 20 नवंबर को हुई थी। इसमें 38 सीटों पर मतदान हुआ था। दूसरे चरण में 68 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ था, जो पहले चरण में हुए मतदान से अधिक था। दूसरे चरण में सबसे अधिक मतदान महेशपुर में हुआ था, जबकि सबसे कम बोकारो में वोटिंग हुई थी। झारखंड में कुल 81 सीटों पर 67.74 प्रतिशत मतदान हुआ था।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!
Follow 22Scope Channel Get Breaking Updates