Jharkhand Election Result: मांडर से शिल्पी नेहा तिर्की ने बीजेपी उम्मीदवार को इतने वोटों से हराया

Jharkhand Election Result: झारखंड विधानसभा चुनाव की काउंटिंग (Jharkhand Election Result) जारी है। वहीं मांडर विधानसभा सीट का चुनाव परिणाम आ गया है। यहां से कांग्रेस उम्मीदवार शिल्पी नेहा तिर्की ने बीजेपी उम्मीदवार सन्नी टोपो को 22803 वोटों से चुनाव हरा दिया है।

Jharkhand Election Result: मांडर विधानसभा सीट

मांडर विधानसभा सीट पर पहले चरण में मतदान हुआ था। इस बार इस सीट पर इंडिया ब्लॉक की ओर से कांग्रेस उम्मीदवार शिल्पी नेहा तिर्की और एनडीए की ओर से बीजेपी उम्मीदवार सन्नी टोपो के बीच मुख्य मुकाबला हुआ है। 2019 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर कांग्रेस से शिल्पी नेहा तिर्की ने जीत हासिल की थी। उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार गंगोत्री कुजूर को हराया था। हालांकि इस बार इस सीट से बीजेपी ने सन्नी टोपो पर भरोसा जताया है।

बता दें कि, झारखंड में दो चरणों में विधानसभा का चुनाव हुआ था। पहले चरण की वोटिंग 13 नवंबर को हुई थी। इसमें 43 सीटों पर मतदान हुआ था। इस चरण में 64 प्रतिशत से अधिक वोटिंग हुई थी। सबसे ज्यादा बहरागोड़ा और सबसे कम रांची में मतदान हुआ था। वहीं दूसरे चरण की वोटिंग 20 नवंबर को हुई थी। इसमें 38 सीटों पर मतदान हुआ था। दूसरे चरण में 68 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ था, जो पहले चरण में हुए मतदान से अधिक था। दूसरे चरण में सबसे अधिक मतदान महेशपुर में हुआ था, जबकि सबसे कम बोकारो में वोटिंग हुई थी। झारखंड में कुल 81 सीटों पर 67.74 प्रतिशत मतदान हुआ था।

Gaya Bank Fraud ED Search: बैंक फ्रॉड केस में ED का...

Gaya Bank Fraud ED Search: गया में कथित बैंक फ्रॉड से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई शुरू की है। ईडी,...

Gaya Pitru Paksha Mela 2026: गयाजी में पितृपक्ष मेले की ऐसी...

Gaya Pitru Paksha Mela 2026:  विश्व प्रसिद्ध गयाजी पितृपक्ष मेले को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इस बार 25 सितंबर...

Jharkhand Chamber Election 13 सितंबर को, 40 कंप्यूटर से होगी Voting

झारखंड चैंबर का 2026-27 चुनाव 13 सितंबर को मारवाड़ी भवन में होगा। मतदान के लिए 40 कंप्यूटर लगाए जाएंगे और 11 सितंबर रात से...