Jharkhand Foundation Day: झारखंड के रजत जयंती पर हजारीबाग में साइक्लोथॉन, 2000 से अधिक युवा हु्ए शामिल

Hazaribagh: झारखंड के 25वें स्थापना दिवस (Jharkhand Foundation Day) के अवसर पर पूरे राज्य में रजत पर्व उत्साहपूर्वक मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में जिला प्रशासन ने साइक्लोथॉन प्रतियोगिता का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुरूआत जिले के पर्यटक स्थल कैनरी पहाड़ से किया गया और समापन हजारीबाग झील परिसर में हुआ।

2000 से अधिक छात्र, शिक्षक और युवा हुए शामिलः

इस आयोजन में लगभग 2000 से अधिक छात्र-छात्राएं, शिक्षक, युवा और विभिन्न सरकारी विभागों के अधिकारी शामिल हुए। साइक्लोथॉन का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक एकता और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना था। मौके पर उपविकास आयुक्त इश्तियाक अहमद ने कहा कि झारखंड अब युवा राज्य के रूप में तेजी से विकास की दिशा में अग्रसर है। इस तरह के आयोजन युवाओं में ऊर्जा का संचार करते हैं और समाज में एकता एवं समरसता का संदेश देते हैं।

कार्यक्रम के दौरान पूरे शहर में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला। बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी ने साइक्लोथॉन का आनंद लिया। प्रतिभागियों ने “स्वस्थ झारखंड, समृद्ध झारखंड” का नारा देते हुए राज्य के विकास में योगदान का संकल्प भी लिया।

रिपोर्टः शशांक शेखर

 

Jharkhand Weather Update: 27 अक्टूबर से बदलेगा मौसम, रांची समेत कई...

 झारखंड में 27 अक्टूबर से मौसम बदलने की संभावना है। रांची समेत कई इलाकों में बादल और हल्की बारिश के आसार हैं। बारिश के...

Bihar Greenfield Airport Project: सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में बनेंगे नए...

Bihar Greenfield Airport Project, पटना: बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में सोनपुर (सारण) और अजगैबीनाथ धाम (भागलपुर) में प्रस्तावित नए...

Mahabalipur Wrestling Competition: महाबलीपुर के 150 साल पुराने दंगल में राजू...

Mahabalipur Wrestling Competition, पटना: पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के महाबलीपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर करीब 150 वर्षों से चली...