पेसा नियमावली लागू नहीं करने पर झारखंड हाईकोर्ट सख्त, राज्य सरकार से शपथ पत्र पर मांगा जवाब

रांची: झारखंड में पंचायत (अनुसूचित क्षेत्रों में विस्तार) अधिनियम – 1996 यानी पेसा कानून के तहत पेसा नियमावली लागू नहीं होने पर झारखंड हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। सोमवार को इस मामले में दायर अवमानना याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट की खंडपीठ ने राज्य सरकार से अब तक की गई कार्रवाई का बिंदुवार विवरण शपथ पत्र के माध्यम से मांगा है।

मुख्य न्यायाधीश की खंडपीठ ने पूछा— अब तक नियमावली क्यों नहीं लागू?
मुख्य न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान और न्यायमूर्ति राजेश शंकर की खंडपीठ ने मामले की सुनवाई करते हुए स्पष्ट रूप से कहा कि 29 जुलाई 2024 को कोर्ट ने जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए राज्य सरकार को दो माह के भीतर पेसा नियमावली अधिसूचित करने का आदेश दिया था, लेकिन अब तक यह लागू क्यों नहीं किया गया, इस पर स्थिति स्पष्ट की जाए।

राज्य सरकार को 6 सितंबर तक बिंदुवार रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश
खंडपीठ ने राज्य सरकार को निर्देश दिया है कि अब तक पेसा नियमावली को लागू करने के लिए क्या-क्या कार्रवाई की गई है, इसकी डिटेल रिपोर्ट 6 सितंबर तक शपथ पत्र के माध्यम से प्रस्तुत की जाए। अगली सुनवाई की तिथि 6 सितंबर निर्धारित की गई है।

यह है मामला

राज्य सरकार बार-बार मांग रही समय
पिछली सुनवाइयों में राज्य सरकार की ओर से कोर्ट को बताया गया था कि नियमावली का मसौदा जारी कर सार्वजनिक आपत्ति और सुझाव मांगे गए थे। अब मसौदे को अंतिम रूप देकर कैबिनेट की स्वीकृति ली जानी है। मगर अब तक कोई ठोस प्रगति नहीं होने पर याचिकाकर्ता ने अदालत से अवमानना कार्रवाई की मांग की है।


Bihar MLC Election: तिरहुत शिक्षक-स्नातक सीटों पर NDA की जीत का...

Bihar MLC Election, मुजफ्फरपुर: बिहार में शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भारतीय...

Jio Platforms IPO: जियो के आईपीओ पर ₹2.5 लाख करोड़ से...

Jio Platforms IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स के प्रस्तावित आईपीओ को एंकर निवेशकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। कंपनी की ₹8,110 करोड़ की एंकर बुक के...

Gayaji Firing News: दुर्गा पूजा के बीच गयाजी में दारोगा के...

Gayaji Firing News: बिहार के गया जिले में दुर्गा पूजा के दौरान गोलीबारी की घटना से सनसनी फैल गई। मानपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र...