पटना : झारखंड विधानसभा चुनाव की ऐलान के पहले सीएम नीतीश कुमार ने झारखंड जदयू अध्यक्ष खिरू महतो को पटना तलब किया है। झारखंड में सीट शेयरिंग को लेकर जदयू का एनडीए के साथ पेच फंस गया है। इसको लेकर झारखंड जदयू के अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद खिरू महतो ने कहा कि अभी तक सीट सेयरिंग पर सहमति नहीं बन पाई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार झा भाजपा के बड़े नेता से बातचीत कर रहे हैं।
आपको बता दें कि कल बीजेपी की तरफ से दो सीट जदयू को दिए जाने के बाद से ही के खिरू महतो को भी नीतीश कुमार ने पटना बुलाया है। नीतीश कुमार से खिरू महतो की बातचीत हुई। बातचीत खत्म हो जाने के बाद उन्होंने बड़ा बयान दिया है।उन्होंने कहा कि हम लोगों ने 11 सीट की मांग की थी, हम उसी पर विचार चल रहा है। भाजपा और जदयू के बड़े नेताओं से बातचीत चल रही है। दो सीट का कोई मामला ही नहीं है। उन्होंने ये भी कहा कि किन सीटों पर हमें चुनाव लड़ना है, हमने भाजपा आलाकमान को बता दिया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि बातचीत चल रही है एक-दो दिन के बाद ही इस पर सहमति बन पाएगी। खिरू महतो ने एक बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि सरयू राय जमशेदपुर पश्चिम से चुनाव लड़ेंगे।
यह भी पढ़े : ‘झारखंड में JDU-BJP के बीच अभी सीट सहमति नहीं बनी, चल रही है बात’
यह भी देखें :
महीप राज की रिपोर्ट







