Liquor Policy Update : झारखंड में शराब से जुड़े नियमों में बदलाव की तैयारी है। liquor policy Jharkhand के तहत राज्य सरकार राजस्व बढ़ाने के उद्देश्य से बार संचालन का समय बढ़ाने पर विचार कर रही है। उत्पाद विभाग ऐसा प्रस्ताव तैयार कर रहा है, जिसके अनुसार अगले वित्तीय वर्ष से राज्य में बार सुबह 4 बजे तक खुले रह सकते हैं। यह व्यवस्था रांची सहित पूरे राज्य में लागू की जा सकती है।
Liquor Policy Update:
उत्पाद मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने बताया कि वर्तमान में बार संचालन की अनुमति रात 12 बजे तक है, लेकिन कई स्थानों पर तय समय के बाद भी बार खुले रहने की शिकायतें मिलती हैं। इससे सरकार को राजस्व का नुकसान होता है और पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ती है। नई व्यवस्था में रात 12 बजे के बाद एक, दो, तीन और चार बजे तक बार खोलने के लिए अलग-अलग समय अवधि के लाइसेंस दिए जाएंगे।
Highlights


