झारखंड मुक्ति मोर्चा ने 41 सीटों पर संभावित उम्मीदवारों के नाम आये सामने , आधिकारिक घोषणा अभी बाकी!

रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अपनी चुनावी रणनीति को मजबूती प्रदान करते हुए 41 सीटों पर संभावित उम्मीदवारों की लिस्ट फाईनल कर दिया है। JMM इस बार 81 विधानसभा सीटों में से 41 पर चुनाव लड़ेगी। JMM ने कांग्रेस के साथ मिलकर चुनावी मैदान में उतरने की योजना बनाई है, जिसमें दोनों दल मिलकर कुल 70 सीटों पर अपनी ताकत दिखाएंगे।

इस बार की चुनावी लड़ाई में JMM ने अपने उम्मीदवारों का चयन करते समय उन नेताओं को प्राथमिकता दी है, जो स्थानीय मुद्दों और समुदाय के प्रति संवेदनशील हैं। उम्मीदवारों की सूची में अनुभवी नेताओं से लेकर नई प्रतिभाओं तक का समावेश किया गया है। JMM ने स्पष्ट किया है कि चुनावी तैयारियों में किसी भी प्रकार की कमी नहीं छोड़ी जाएगी और हर उम्मीदवार को चुनावी मैदान में उतारने के लिए पूरी तैयारी के साथ भेजा जाएगा।

 

उम्मीदवारों की सूची

यहां उन 41 सीटों के नाम और संभावित उम्मीदवारों की सूची दी गई है:

  1. राजमहल – एमटी राजा
  2. बोरियो – हेमलाल मुरमू
  3. बरहेट – हेमंत सोरेन
  4. लिट्टीपाड़ा – स्टीफन मरांडी
  5. महेशपुर – स्टीफन मरांडी
  6. शिकारीपाड़ा – आलोक सोरेन
  7. नाला – रवींद्रनाथ माटो
  8. दुमका – बसंत सोरेन
  9. जामा – लुईस मरांडी
  10. मधुपुर – हफीजुल हसन अंसारी
  11. सारठ – चुन्ना सिंह
  12. गांडेय – कल्पना मुरमू
  13. चंदनकियारी – उमाकांत रजक
  14. टुंडी – मथुरा महतो
  15. बहरागोड़ा – समीर मोहंती
  16. घाटशिला – रामदास सोरेन
  17. पोटका – संजीव सरदार
  18. जुगसलाई – मंगल कालिंदी
  19. सरायकेला – गणेश महली / वास्को बेशरा
  20. चाईबासा – दीपक बिरवा
  21. मनोहरपुर – जगत मान जी
  22. मंजगाम – नीरल पूर्ती
  23. चक्रधरपुर – सुखराम मरांडी
  24. खरसावां – तमाल से विकास मुंडा
  25. तोरपा – सुदीप गुड़िया
  26. खूंटी – अमरनाथ मुंडा
  27. रांची – महुआ माजी
  28. सिसई – जिग्गा सुसर होरो
  29. गुमला – भूषण तिर्की
  30. बिशुनपुर – चमरा लिंडा
  31. लातेहार – बैजनाथ राम
  32. गढ़वा – मिथिलेश ठाकुर
  33. जमुआ – केदार हजरा
  34. भवनाथपुर – अनंत प्रताप देव
  35. सिमरिया – मनोज चंद्रा
  36. सिल्ली – अमित महतो
  37. ईचागढ़ – सविता महतो / नेहा महतो
  38. बरकट्ठा – जानकी यादव (संभावित)
  39. मांडू – कांग्रेस के खाते में
  40. पोड़ैयाहाट – कांग्रेस के खाते में
  41. झारखंड में विकास – संभावित नामों की चर्चा जारी है।

JMM ने यह भी स्पष्ट किया है कि चुनाव में उनकी रणनीति मजबूत रहेगी और पार्टी के नेता हेमंत सोरेन की अगुवाई में उम्मीदवारों का चयन किया गया है। इस बार की चुनावी लड़ाई में JMM पूरी ताकत के साथ उतरेगा।

 

 

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!
Follow 22Scope Channel Get Breaking Updates