हर हर महादेव के नारों से गूंजे झारखंड के शिवालय

PAKUR : शिवरात्रि के मौके पर हर हर महादेव के नारों से गुंजायमान रहे झारखंड के शिवायल. आज राज्य के विभिन्न जिलों में सुबह से ही शिवभक्तों का तांता मंदिरों में दर्शन और पूजन के लिए उमड़ा. फूल, बेलपत्र, और जल लेकर भक्तों ने बाबा की पूजा अर्चना की. इस दौरान प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे.

पाकुड़ में धूमधाम से मनाया जा रहा है महाशिवरात्रि का त्यौहार

pakur shivbarat 22Scope News

महाशिवरात्रि का त्यौहार पाकुड़ जिले में धूमधाम से मनाया जा रहा है. महाशिवरात्रि को लेकर शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों के शिव मंदिरों को काफी आकर्षक तरीके से रंग रोगन कर सजाया गया है. शिव मंदिरों से संध्या के समय शिव बारात निकाली जाएगी. जिसकी तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है. शहर व ग्रामीण क्षेत्रों का माहौल भक्तिमय हो गया है. महिलाएं शिव पार्वती विवाह महोत्सव पर अधिक उत्साहित नजर आ रहीं है.

वहीं धरनी पहाड़ के ऊपर स्थित शिव मंदिर में श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की. इसके अलावे शहर के राजापाड़ा स्थित जटाधारी शिव मंदिर के प्रति यहां के लोगों में विशेष आस्था है। इस मंदिर की स्थापना 1730 ई. में हुई थी. यह पाकुड़ जिले की सबसे प्राचीन शिव मंदिर है. शिवरात्रि को लेकर इस मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की जाती है . महाशिवरात्रि की रात्रि में श्रृंगार पूजा व शिव विवाह बड़ी धूमधाम से किया जाता है.

हर हर महादेव : निरसा ,ओपी परिसर से निकाली गयी 151 कलश यात्रा

nirsa shivbarat 22Scope News

शिवरात्री के मौके पर निरसा स्थित एमपीएल ओपी परिसर में शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य पर एमपीएल ओपी परिसर से 151 कलश यात्रा निकाली गई.जिसमें आसपास के श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया. इस कार्यक्रम में पल्लारपुर पंचायत मुखिया अपर्णा देवी और पंचायत समिति मिलोनी बास्की मौजूद थीं. इस दौरान देवघर से आए पुरोहितों द्वारा मंत्रोच्चार के साथ कलश में जल भरवाया गया. साथ ही इस अवसर पर पांच दिवसीय कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है. समाप्ति वाले दिन भक्तों के बीच प्रसाद का भी वितरण किया जाएगा.

Bihar Rishu Shri Tender Scam: SVU की बड़ी कार्रवाई, सस्पेंडेड IAS...

Bihar Rishu Shri Tender Scam: शुक्रवार को बिहार के हाई-प्रोफाइल 'रिशु श्री' टेंडर घोटाले की जांच में तेज़ी आई। स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) ने...

Bihar Teacher News: अब AI रखेगा शिक्षकों पर नजर! स्कूल से...

Bihar Teacher News: बिहार के सरकारी स्कूलों में टीचर मॉनिटरिंग सिस्टम को बेहतर बनाने की तैयारी चल रही है। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने...

NEET विवाद को लेकर मोतिहारी में कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम मोदी...

मोतिहारी: जिला कांग्रेस कमेटी ने NEET परीक्षा का पेपर लीक होने के आरोपों, बढ़ती महंगाई और बेरोज़गारी जैसे मुद्दों पर केंद्र सरकार के ख़िलाफ़...