Pakur : कलमबंद हड़ताल – पाकुड़ में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर Bar Council के अधिवक्ताओं ने आज भी अनिश्चितकाल कलम बंद हड़ताल जारी रखा. राज्य विधिक परिषद के निर्देश पर पाकुड़ बार काउंसलिंग के अधिवक्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन कमल बंद हड़ताल किया है. अधिवक्ताओं के हड़ताल पर चले जाने से कोर्ट आने वाले लोगों को वापस लौटना पड़ा है. वहीं बार काउंसिल के सचिव दीपक कुमार ओझा ने बताया कि अपनी चार मांगों को लेकर हड़ताल किया गया है.

कलमबंद हड़ताल – कोर्ट फीस में बढ़ोत्तरी को वापस लेने की मांग तेज
कोर्ट फीस में की गई वृद्धि को वापस लेने की मांग को लेकर अधिवक्ता
हड़ताल पर गये. बार काउंसिल के सचिव दीपक ओझा ने बताया कि
झारखंड अमेंडमेंट एक्ट 20-21 में 6 गुना अधिक वृद्धि कर दिया गया है.
जिससे यहां के गरीब मजदूर दलितों को असुविधा हो रही है
क्योंकि संथाल परगना आदिवासी पहाड़िया एवं दलित बहुल इलाका है.
कोर्ट में उन्हीं लोगों के मामले सबसे ज्यादा आते हैं.
उन्होंने कहा कि पहले टिकट का दाम पांच रूपया था अब बढ़कर 30 रूपया हो गया है. ऐसे में कोर्ट फीस उन लोगों क़ो देना संभव नहीं है. बार काउंसिल इसका विरोध करती है. साथ ही अधिवक्ताओं को सरकार से सुरक्षा, एपीपी और पीपी, सेवानिवृत्ति, असमय मृत्यु होने पर परिवार को मदद, आदि मांगे शामिल है.
- Bihar School Building Construction: अपने प्रखंड में मिलेगी उच्च शिक्षा की सुविधा? बिहार में 211 डिग्री कॉलेजों के कैंपस की तैयारी
- Jio IPO दूसरे दिन 5.57 गुना सब्सक्राइब, 75 लाख से ज्यादा आवेदन; QIB कैटेगरी में 13.29 गुना मांग
- Bihar Government Public Relations Review: बिहार सरकार की योजनाओं का होगा व्यापक प्रचार, क्विक रिस्पॉन्स टीम को सक्रिय करने पर जोर

















