सुखदेव नगर थाना प्रभारी ममता कुमारी के साथ खड़ा हुआ झारखंड पुलिस एसोसिएशन

Ranchi– सुखदेव नगर थाना प्रभारी ममता कुमारी के साथ खड़ा हुआ झारखंड पुलिस एसोसिएशन–

सिसई विधायक जीगा मुंडा के द्वारा सुखदेव नगर थाना प्रभारी ममता कुमारी को बंधक बना लिए जाने की धमकी देने के मामले में  झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने थाना प्रभारी के साथ खड़ा होने का  फैसला किया है.

बता दें कि राजधानी रांची के आदिवासी छात्रावास में असामाजिक तत्वों के द्वारा तोड़फोड़ की गयी थी.

इसके बाद कई आदिवासी विधायकों छात्रावास का दौरा कर कार्रवाई की मांग थी.

इसी क्रम में सिसई विधायक जीगा मुंडा ने भी छात्रावास को दौरा किया था और थाना प्रभारी ममता कुमारी को कथित रुप से बंधक बना लेने की धमकी दी थी.

इसके बाद ही यह मामला तूल पकड़ लिया .

अब इस मामले में झारखंड पुलिस एसोसिएशन के महामंत्री अक्षय कुमार राम ने कहा है कि

विधायक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाने के लिए किसी परमिशन की जरुरत नहीं होती है.

सिर्फ गिरफ्तारी के पहले स्पीकर की अनुमति की जरुरत होती है. विधायक के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है,

गिरफ्तारी की जरुरत पड़ी तो इसकी अनुमति ली जाएगी.

एसोसिएशन ने विधानसभा स्पीकर और मुख्यमंत्री से जनप्रतिनिधियों के कार्य व्यवहार पर नजर रखने का आग्रह किया है.

एसोसिएशन  इस मामले में लिखित तौर पर शिकायत दर्ज करवायेगा.

रिपोर्ट- शाहनवाज  

Bokaro Hydra Accident: हाइड्रा की चपेट में आने से साइकिल सवार...

Bokaro Hydra Accident: चास थाना क्षेत्र के जोधाडीह मोड़ पर राष्ट्रीय उच्च पथ-32 पर हाइड्रा की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की...

 Crime News: भभुआ की सब्जी मंडी में चाकूबाजी, 24 वर्षीय युवक...

बिहार के कैमूर जिले के भभुआ की सब्जी मंडी में चाकू मारकर 24 वर्षीय युवक की हत्या। परिजनों ने एकता चौक पर शव रखकर...

Parasnath News: पारसनाथ के जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम,...

गिरिडीह के पारसनाथ स्थित जिख्वाबेड़ा जंगल में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 5 किलो का केन बम, कोडेक्स वायर और 38...