Advertisment

Jharkhand Police Bharti 2026: झारखंड में 9362 सिपाही पदों पर भर्ती की तैयारी तेज, जल्द जारी होगा विज्ञापन

झारखंड पुलिस में 9362 आरक्षी पदों पर भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। रोस्टर क्लीयरेंस के लिए 14 मई को पुलिस मुख्यालय में अहम बैठक बुलाई गयी है।


Jharkhand Police Bharti 2026 रांची: झारखंड में लंबे समय से इंतजार कर रहे युवाओं के लिए राहत भरी खबर है। राज्य में सिपाही (आरक्षी) भर्ती प्रक्रिया अब जल्द शुरू होने की उम्मीद बढ़ गयी है। झारखंड पुलिस मुख्यालय ने जिला बल और विभिन्न इकाइयों में 9362 आरक्षी पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया को तेज कर दिया है। भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए 14 मई को पुलिस मुख्यालय में अहम बैठक बुलाई गयी है।

बताया जा रहा है कि रोस्टर क्लीयरेंस में सामने आयी तकनीकी खामियों को दूर करने के बाद भर्ती प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू कर दी जायेगी। इसके बाद गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग से मंजूरी लेकर प्रस्ताव झारखंड कर्मचारी चयन आयोग को भेजा जायेगा, जहां से आधिकारिक विज्ञापन जारी होगा।

Jharkhand Police Bharti 2026: झारखंड पुलिस में हजारों पद खाली

राज्य में पुलिस बल की मौजूदा स्थिति को देखते हुए भर्ती प्रक्रिया को काफी अहम माना जा रहा है। झारखंड पुलिस में आरक्षी के स्वीकृत पदों की संख्या 70 हजार से अधिक है, जबकि वर्तमान में लगभग 58 से 60 हजार जवान कार्यरत हैं। ऐसे में करीब 10 से 12 हजार पद रिक्त हैं।

इन रिक्तियों को भरने के लिए पुलिस मुख्यालय ने जिलों और विशेष इकाइयों से श्रेणीवार रिक्तियों का विवरण मांगा था। हालांकि जिलों से प्राप्त रिपोर्ट में कई तकनीकी और आरक्षण संबंधी त्रुटियां सामने आयीं, जिसके कारण प्रक्रिया में देरी हुई।


Key Highlights

  • झारखंड में 9362 आरक्षी पदों पर भर्ती की तैयारी तेज

  • 14 मई को पुलिस मुख्यालय में अहम बैठक आयोजित

  • रोस्टर क्लीयरेंस की खामियां दूर करने पर फोकस

  • राज्य में 10 से 12 हजार पुलिस पद खाली

  • मंजूरी के बाद जेएसएससी जारी करेगा भर्ती विज्ञापन


Jharkhand Police Bharti 2026: रोस्टर की खामियां दूर करने के लिए बुलाई गयी बैठक

14 मई को होने वाली बैठक में झारखंड पुलिस अकादमी हजारीबाग के निदेशक, रांची, जमशेदपुर और धनबाद के एसएसपी समेत राज्य के सभी जिलों के एसपी को शामिल होने का निर्देश दिया गया है। इसके अलावा रेलवे, जैप, एसआईआरबी और अन्य विशेष इकाइयों के अधिकारियों को भी बैठक में उपस्थित रहने को कहा गया है।

मुसाबनी केंद्र, नेतरहाट और अन्य प्रशिक्षण इकाइयों के अधिकारियों को भी रोस्टर से जुड़ी त्रुटियों को मौके पर दूर करने की जिम्मेदारी दी गयी है। माना जा रहा है कि बैठक के बाद भर्ती प्रक्रिया से जुड़े लंबित मामलों का समाधान हो जायेगा।

Jharkhand Police Bharti 2026: जेएसएससी जारी करेगा आधिकारिक विज्ञापन

रोस्टर क्लीयरेंस पूरा होने के बाद भर्ती प्रस्ताव गृह विभाग को भेजा जायेगा। विभागीय स्वीकृति मिलने के बाद इसे झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के पास भेजा जायेगा। इसके बाद आयोग द्वारा आरक्षी भर्ती का आधिकारिक विज्ञापन जारी किया जायेगा।

भर्ती प्रक्रिया शुरू होने की खबर से राज्य के हजारों युवा अभ्यर्थियों में उत्साह देखा जा रहा है, जो लंबे समय से पुलिस भर्ती का इंतजार कर रहे हैं।

Bihar AI MoU: ConveGenius.AI के साथ समझौता, 100 से अधिक रोजगार...

Bihar AI MoU: बिहार में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में तकनीकी क्षमता, नवाचार और रोजगार के नए अवसरों को बढ़ावा देने की...

Bihar Higher Education: बिहार में उच्च शिक्षा में बड़े सुधार, 211...

Bihar Higher Education, पटना: बिहार में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे सुधारों और नई पहलों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत किया...

Bihar SDG Conclave 2026: बिहार SDG कॉन्क्लेव-2026 का समापन, जिला योजना...

Bihar SDG Conclave 2026: बिहार में सतत और समावेशी विकास को गति देने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय बिहार SDG कॉन्क्लेव-2026 का शुक्रवार...