Jharkhand politics : अबुआ सरकार अपनो की सरकार, बीजेपी ने हमारी सरकार गिराने की साजिश की-सदन में गरजी कल्पना सोरेन…

Jharkhand politics

Ranchi : गांडेय से JMM विधायक कल्पना सोरेन ने सदन में कहा कि ये सरकार अबुआ सरकार है मतलब अपनो की सरकार। ये सरकार झारखंड को समर्पित है। हमने जो भी वायदे किये उन्हें धरातल पर उतारेंगे। पिछले 5 वर्ष में 2 वर्ष कोविड में निकल गए। 5 महीने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जेल में थे। हमने जितने भी विकास कार्य किये वो काफी कम समय में किये हैं।

ये भी पढ़ें- Jharkhand politics : मंईयां योजना में एक भी महिला से वसूली नहीं करने दिया जाएगा-बाबूलाल मरांडी ने सदन में उठाया मुद्दा… 

केंद्र योजनाओं को बनाती है लेकिन हमारे गरीबो की चिंता नहीं करते हैं। कई योजना हम राज्य को दे रहे हैं। ये झारखंड है यहां जेएमएम की अपनी पहचान रही है। आज हम गर्व से खुद को झारखंडी कहते हैं। हमे जो जीत मिली है उसके बहुत कारण है।
बीजेपी के ऊपर लोगों का गुस्सा, क्योंकि पिछली बार हमारी सरकार को गिराने की साजिश रची गई थी।

Jharkhand politics : साजिश के तहत आदिवासी मुख्यमंत्री को जेल भेजा गया

साजिश के तहत आदिवासी मुख्यमंत्री को जेल भेजा गया। हमारी सरकार को जनादेश इसलिए दिया है कि हर तकलीफ झेलते हुए हमारी गठबंधन की सरकार ने काम किया है और आगे भी करेगी। जनादेश बड़ा है तो ज़िम्मेदारी भी बड़ी है। जिस तरीके से अपने वायदों को शब्द को बोलते हैं तो उन शब्दो को जीवंत भी करना होगा।

ये भी पढ़ें- झारखंड में साइबर अपराधियों का आतंक: 38046 सिम एक्टिव, पुलिस की सख्त कार्रवाई की तैयारी 

इस देश में हमारे राज्य के मजदूरों का मजदूरी सबसे कम है। खेलो इंडिया में हमे कम पैसे मिलता है। केंद्र हमे दूसरी नज़र से देखता है। पार्टी और दल से उठ कर हम सब मज़बूती से काम करेंगे ये निवेदन है। हमारा बकाया जो केंद्र के पास है वो हमें मिले हमारी संस्कृति हमारी भाषा हमारा रहन सहन हमारी पहचान है।

महिला शक्ति को धन्यवाद जो आज घर तक सीमित नहीं बल्कि बाहर निकल कर वोट करती है। आने वाले वक्त में सदन में भी महिलाएं 12 से और बढ़ेंगी। सरकार का प्रण है कि हम राज्य का विकास करेंगे। आगे भी भरोसा बरकरार रहेगा, हम ये वायदा करते हैं।

मदन सिंह की रिपोर्ट—

 

Gumla Digital Crop Survey: गुमला के किसानों के लिए अहम खबर!...

Gumla Digital Crop Survey: जिले में फसलों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करने के लिए चल रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे में तेजी लाने की तैयारी...

Dhanbad Market Committee Rent Hike: धनबाद के 436 दुकानदारों पर बढ़ेगा...

Dhanbad Market Committee Rent Hike, धनबाद: धनबाद कृषि उत्पादन बाजार समिति में कारोबार करने वाले दुकानदारों को अब दुकान के किराये के लिए पहले...

Ranchi Cyber Crime: रांची में किराये के मकान से चल रहा...

Ranchi Cyber Crime, रांची: राजधानी रांची में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस ने मंगलवार को पंडरा थाना क्षेत्र में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान...