Jharkhand Supplementary Budget 2025-26: सरकार आज सदन में पेश करेगी 8,000 करोड़ का अनुपूरक बजट

झारखंड सरकार सोमवार को विधानसभा में 8,000 करोड़ रुपये का दूसरा अनुपूरक बजट पेश करेगी। मंईयां योजना, विकास और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को प्राथमिकता।


Jharkhand Supplementary Budget 2025-26 रांची:  विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन सोमवार को राज्य सरकार सदन में वित्तीय वर्ष 2025-26 का दूसरा अनुपूरक बजट पेश करेगी। सत्र की दूसरी पाली में यह प्रस्ताव सदन के पटल पर रखा जाएगा।

वित्त विभाग ने बजट प्रस्ताव तैयार कर अंतिम रूप देने के बाद इसे राज्यपाल की स्वीकृति के लिए भेज दिया है।


Key Highlights

  • झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन सरकार पेश करेगी दूसरा अनुपूरक बजट

  • कुल 8,000 करोड़ रुपये खर्च प्रस्तावित, शुरुआती मांग 13,000 करोड़ थी

  • मंईयां योजना को सबसे अधिक आवंटन, विकास और कल्याण योजनाओं पर फोकस

  • स्वास्थ्य, शिक्षा, इंफ्रास्ट्रक्चर और पंचायतों को भी अतिरिक्त राशि

  • कैबिनेट की बैठक भी आज, बजट और अन्य प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है


Jharkhand Supplementary Budget 2025-26: 13,000 करोड़ की मांग, 8,000 करोड़ पर अंतिम सहमति

सूत्रों के मुताबिक विभिन्न विभागों ने करीब 13,000 करोड़ रुपये की मांग भेजी थी। समीक्षा के बाद वित्त विभाग ने प्राथमिकताओं और उपलब्ध संसाधनों को ध्यान में रखते हुए इसे घटाकर करीब 8,000 करोड़ रुपये पर सहमति बनाई है।

सरकार का उद्देश्य वित्तीय वर्ष की बची अवधि में आवश्यक और चल रही योजनाओं को गति देना है।

Jharkhand Supplementary Budget 2025-26:  मंईयां योजना को सबसे अधिक प्रावधान

सूत्रों के अनुसार अनुपूरक बजट में सरकार ने मंईयां योजना को शीर्ष प्राथमिकता दी है और यही खंड सबसे बड़े आवंटन का हिस्सा होगा।

इसके अलावा अधूरे विकास कार्यों, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, गरीबी उन्मूलन कार्यक्रमों और शहरी एवं पंचायत निकायों के लिए अतिरिक्त धनराशि का प्रावधान किया गया है।

  शिक्षा, स्वास्थ्य और इंफ्रास्ट्रक्चर में भी अतिरिक्त आवंटन

बजट में शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग की कई योजनाओं के लिए राशि बढ़ाने की संभावना है। बुनियादी ढांचा परियोजनाएं और विधायकों की निधि से संबंधित मद भी इसमें शामिल हैं।

कैबिनेट बैठक आज

सदन में बजट पेश होने से पहले या बाद में आज दोपहर राज्य मंत्रिमंडल की बैठक भी होगी। यह बैठक प्रोजेक्ट भवन स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी।

Highlights

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img