झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन सरकार ने एटीआर पेश किया। 700 अस्थायी शिक्षकों के समायोजन पर वेटेज और उम्र सीमा में छूट देने पर विचार।
Jharkhand Winter Session रांची: झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र की शुरुआत शुक्रवार से हो गई। पहले ही दिन सरकार ने पिछले मॉनसून सत्र में दिए गए आश्वासनों पर आधारित Action Taken Report (ATR) सदन में प्रस्तुत की। संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने सदन में बताया कि रिपोर्ट में कुल चार आश्वासन शामिल हैं, जिन पर संबंधित विभागों ने कार्यवाही की जानकारी विधानसभा सचिवालय को भेज दी है।
इन आश्वासनों में उच्च और तकनीकी शिक्षा विभाग से दो, जबकि गृह कारा, आपदा प्रबंधन विभाग और राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग से एक-एक मामला शामिल था।
Key Highlights
शीतकालीन सत्र के पहले दिन सरकार ने ATR सदन में पेश की
चार आश्वासनों पर विभागों ने रिपोर्ट विधानसभा सचिवालय को दी
राज्य में करीब 700 अस्थायी शिक्षक विभिन्न कॉलेजों में कार्यरत
पात्रता रखने वाले शिक्षकों को प्रति वर्ष एक अंक वेटेज मिलेगा
उम्र सीमा में राहत और समायोजन पर सरकार गंभीर, जेपीएससी को भेजा प्रस्ताव
Jharkhand Winter Session: 700 अस्थायी शिक्षक सेवा में, नियुक्ति प्रक्रिया जारी
सदन में विधायक प्रदीप यादव के सवाल का जवाब देते हुए सरकार ने बताया कि वर्तमान में राज्य के विभिन्न महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में लगभग 700 शिक्षक अस्थायी रूप से कार्यरत हैं। इन पदों पर नियमित नियुक्ति की प्रक्रिया जारी है और विश्वविद्यालयों द्वारा सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति संबंधी अधियाचना जेपीएससी को भेज दी गई है।
Jharkhand Winter Session: समायोजन की संभावना पर सरकार का रुख
शिक्षकों के समायोजन संबंधी प्रश्न पर सरकार ने स्पष्ट किया कि पहले से कार्यरत अस्थायी शिक्षकों का सीधे समायोजन संभव नहीं है। हालांकि, ऐसे शिक्षकों को उनके शैक्षणिक अनुभव के आधार पर प्रति वर्ष एक अंक वेटेज देने की व्यवस्था की जा रही है। यह वेटेज अधिकतम पांच अंकों तक होगा।
सरकार ने यह भी कहा कि यदि उम्र सीमा के कारण कुछ शिक्षक आवेदन से वंचित होंगे, तो ऐसे मामलों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाएगा और उम्र सीमा में छूट देने पर निर्णय लेकर जेपीएससी को सूचित किया जाएगा।
Highlights

