Jharkhand Today Weather : रक्षाबंधन में भारी बारिश का येलो अलर्ट, इन जिलों में होगी जोरदार बारिश…

Jharkhand Today Weather

Ranchi : झारखंड में अगले दो दिनों तक भारी बारिश होने का अनुमान है। इसको लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। राजधानी रांची के हीनू स्थित मौसम विभाग की माने तो राज्य के कई हिस्सो में अगले दो दिनों तक भारी बारिश होगी। बारिश के साथ-साथ कई क्षेत्रों में वज्रपात होने की भी संभावना है। इसको लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी किया है।

Jharkhand Today Weather : कई जगहों पर भारी से भी बहुत अधिक बारिश होने की संभावना

मौसम विभाग की माने तो झारखंड के दक्षिण-पश्चिम और उससे सटे मध्य इलाको के कई जगहों पर रुक-रुककर बारिश हो सकती है। इस दौरान कई जगहों पर भारी से भी बहुत अधिक बारिश होने की संभावना है। बंगाल की खाड़ी में बन रहे निम्न दबाव के कारण झारखंड के कई इलाको में बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग की माने तो बारिश के दौरान वज्रपात की भी संभावना है। कल झारखंड के रांची, रामगढ़, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा और चतरा में भारी बारिश होने की संभावना है। विभाग के अनुसार अभी तक सबसे ज्यादा बारिश रांची जिला में हुई है। रांची में अभी तक 876.1 मिलीमीटर बारिश हुई है वहीं सबसे कम पश्चिम सिंहभूम के चाईबासा में 539 मिलीमीटर की बारिश हुई है।

Jharkhand Liquor Revenue: पहली तिमाही में शराब से 1272 करोड़ की...

झारखंड में वित्तीय वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में शराब से 1272 करोड़ रुपये का राजस्व मिला। विभाग ने तय लक्ष्य से 103 करोड़...

Jharkhand Weather Update: रांची समेत कई जिलों में 17 जुलाई तक...

झारखंड में 17 जुलाई तक हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान। रांची में 14 से 17 जुलाई तक बूंदाबांदी के आसार। कई जिलों के...

Jharia Baliapur Road Repair: 44 करोड़ की सड़क फिर बनी चर्चा...

Jharia Baliapur Road Repair: झरिया की विधायक रागिनी सिंह, सड़क निर्माण विभाग (RCD) के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर मिथिलेश कुमार और BCCL के अधिकारियों ने रविवार को...