Jharkhand Weather Today : फिर गरजेंगे बादल! वज्रपात के साथ बारिश की चेतावनी…

Jharkhand Weather Today 

Ranchi : झारखंड में मौसम एक बार फिर बदलने वाला है। तेज वज्रपात के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची द्वारा जारी ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, झारखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है। राज्य के कई हिस्सों में तेज हवा, मेघगर्जन और वज्रपात की संभावना जताई गई है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है।

ये भी पढ़ें- Dhanbad Murder : खौफनाक हत्या की वारदात! पति ने पहले पत्नी का गला घोंट हत्या की फिर शव को बीच जंगल गाड़ दिया… 

राज्य के उत्तर-पश्चिमी जिलों-पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा को छोड़कर बाकी सभी इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। इन क्षेत्रों में बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है, खासकर खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की चेतावनी दी गई है।

ये भी पढ़ें- Bokaro : गमछे से गला घोंटकर युवक की हत्या, आक्रोशित ग्रामीणों ने… 

Jharkhand Weather Today : कई जिलों में बारिश का यलो अलर्ट

5 मई को मौसम और भी सक्रिय होने के आसार हैं। उत्तर-पूर्वी झारखंड के देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, धनबाद, गिरिडीह, जामताड़ा और साहिबगंज जिलों के साथ-साथ दक्षिणी हिस्सों – पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला-खरसावां में भी तेज हवा के साथ बारिश और वज्रपात की संभावना है। इन जिलों के लिए भी यलो अलर्ट जारी किया गया है।

ये भी पढ़ें- Breaking : “900 चूहे खाकर बिल्ली चली हज को” कांग्रेस पर बाबूलाल का हमला… 

राजधानी रांची समेत आसपास के जिलों में तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे मौसम हल्का सुहावना हो गया है। हालांकि मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद के अनुसार, अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। इसके बाद आगामी तीन दिनों में तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है।

 

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img