Dhanbad Murder : खौफनाक हत्या की वारदात! पति ने पहले पत्नी का गला घोंट हत्या की फिर शव को बीच जंगल गाड़ दिया…

Dhanbad Murder : धनबाद जिले के राजगंज थाना क्षेत्र बागदाहा कानाटाड़ में एक सनसनीखेज मामला निकलकर सामने आया है जहां एक व्यक्ति ने अपनी ही पत्नी की हत्या कर दी और फिर शव को बीच जंगल में ले जाकर गाड़ दिया। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्र से बाहर निकाला और मामले की तफ्तीश में जुट गई।

ये भी पढ़ें- Breaking : एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, हटाए गए कांके थाना प्रभारी…

आरोपी पति पुलिस की गिरफ्त में

Dhanbad Murder : आरोपी पति गिरफ्तार
Dhanbad Murder : आरोपी पति गिरफ्तार

मृतक की पहचान लक्ष्मी देवी के रुप में हुई है वहीं आरोपी का नाम मनबोध पंडित बताया जा रहा है। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया और मामले में पूछताछ कर रही है।

ये भी पढ़ें- Aadhar Card को लेकर बड़ा अपडेट, अब नहीं लगाना पड़ेगा चक्कर, होने जा रही है ये व्यवस्था… 

पुलिस को जानकारी मिलने पर पति को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पति ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर शव को घर से थोड़ी दूर जंगल में दफन कर दिया है। उसकी हत्या की असली वजह उसकी बेवफाई थी। पत्नी दूसरे किसी व्यक्ति से फोन में बात करती थी, इसलिये उसे मार डाला है।

ये भी पढ़ें- Gumla Crime : पहले करते रेकी फिर उड़ा ले जाते पैसा, बिहार का कोढ़ा गैंग के दो शातिर अपराधी गिरफ्तार… 

Dhanbad Murder : दूसरे व्यक्ति से बात करती थी पत्नी, पति ने कर दी हत्या

Dhanbad Murder : घटना के बाद जुटी लोगों की भीड़
Dhanbad Murder : घटना के बाद जुटी लोगों की भीड़

पुलिस हत्यारोपी पति को गिरफ्तार कर दफन किये स्थान लेकर पहुंची। मजिस्ट्रेट के सामने शव को कब्र से निकाल अपने कब्जे में ले ली है। वही आरोपी पति को गिरफ्तार कर थाना ले आई। घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। घटना जानकारी पाकर विवाहिता के मायके वाले राजगंज पहुंचे।

ये भी पढ़ें- Ranchi Crime : पहले दोस्त बना फिर नशीला पदार्थ खिलाकर लाखों रुपए समेत कीमती समान ले उड़ा शख्स… 

मामले में विवाहिता की छोटी बहन और चाचा ने राजगंज थाना पहुंचकर पुलिस से लिखित शिकायत की है। मृतिका की छोटी बहन नेहा ने कहा कि उसके जीजा ने बहन की हत्या कर दी है। दोनों की 8 साल पहले शादी हुई थी। बोकारो जिला के चंद्रपुरा नर्रा मायके है। जीजा ने फोन कर बताया था कि बहन को गला दबा कर मार दिया।

ये भी पढ़ें- Latehar में नक्सलियों का तांडव, CMPDI साइडिंग में कई वाहनों को फूंक डाला… 

पत्नी के साथ हमेशा मारपीट करता था आरोपी

Dhanbad Murder : मामले की जानकारी देती मृतिका की बहन
Dhanbad Murder : मामले की जानकारी देती मृतिका की बहन

कुछ दिन पहले बहन ने मारपीट करने की बात फोन पर कही थी। जिसके बाद वह मायके आ गई थी। एक दिन बाद जीजा बहन को वापस अपने साथ ले गए और फिर ससुराल में हत्या कर दी। उसकी बहन के दो बेटा-बेटी भी है। वही मृतिका के मासूम बच्चों ने कहा कि माँ के साथ पिता हमेशा मारपीट करते थे। दोनों के बीच हमेशा झगड़ा होता था।

ये भी पढ़ें- Bokaro : गमछे से गला घोंटकर युवक की हत्या, आक्रोशित ग्रामीणों ने…

वहीं मृतिका के चाचा इश्वर पंडित ने कहा कि दामाद ने बेटी की हत्या कर दी। मामले की लिखित शिकायत पुलिस को की हैं। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दामाद को गिरफ्तार कर लिया है। उसका दामाद बाहर में मजदूरी करता था। कुछ दिन पहले ही वह छुट्टी पर घर आया था।

अनिल पांडे की रिपोर्ट–

 श्रावणी मेला 2026 Health Update: कांवरिया पथ पर हर 2 से...

 श्रावणी मेला 2026 को लेकर बिहार स्वास्थ्य विभाग की बड़ी तैयारी। कांवरिया पथ पर हेल्थ कैंप, ALSA BLSA एम्बुलेंस, 102 और 104 टोल फ्री...

Jamshedpur Murder News: 27 वर्षीय युवक की पीट-पीटकर हत्या, आखिर किस...

Jamshedpur Murder News: पारसुडीह थाना क्षेत्र के सरजमदा इलाके में 27 साल के एक युवक की पीट-पीटकर हत्या का मामला सामने आया है। इस घटना...

Sonam Raghuvanshi Case: सुप्रीम कोर्ट ने बेल पर उठाए सवाल, टाइपिंग...

सोनम रघुवंशी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने जमानत पर सवाल उठाए। कोर्ट ने कहा कि अरेस्ट मेमो में टाइपिंग की मामूली गलती के आधार...