Breaking : “900 चूहे खाकर बिल्ली चली हज को” कांग्रेस पर बाबूलाल का हमला…

Breaking

Ranchi : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कांग्रेस पार्टी पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि आज रांची की सड़कों पर “संविधान बचाओ” जैसे नारों से भरे पोस्टर लगे हुए हैं, लेकिन कांग्रेस को खुद अपने अतीत पर नजर डालनी चाहिए। उन्होंने तीखा कटाक्ष करते हुए कहा, “900 चूहे खाकर बिल्ली हज को चली।”

ये भी पढ़ें- Breaking : एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, हटाए गए कांके थाना प्रभारी…

Breaking : कांग्रेस ने हमेशा संविधान का उपयोग अपने स्वार्थ के लिए किया है

मरांडी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा संविधान का अपने स्वार्थ के लिए उपयोग किया है और जब-जब मौका मिला, उसे तोड़ा-मरोड़ा है। उन्होंने कहा, “कांग्रेस पार्टी संविधान की प्रति को जेब में लेकर चलती है, लेकिन उसे दिल से नहीं मानती। इमरजेंसी के दौर में तो उन्होंने लोकतंत्र की सभी मर्यादाएं ताक पर रख दी थीं।”

ये भी पढ़ें- Latehar में नक्सलियों का तांडव, CMPDI साइडिंग में कई वाहनों को फूंक डाला… 

उन्होंने कहा कि इमरजेंसी के दौरान अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता समाप्त कर दी गई थी और तब की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने सभी शक्तियाँ अपने पास केंद्रित कर ली थीं। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या उस दौर को भूल जाना चाहिए, जब विरोध करने वाले नेताओं को जेल में डाल दिया गया था?

ये भी पढ़ें- Aadhar Card को लेकर बड़ा अपडेट, अब नहीं लगाना पड़ेगा चक्कर, होने जा रही है ये व्यवस्था… 

कांग्रेस ने अपने वोट बैंक की राजनीति के लिए संविधान में बदलाव किए

भाजपा नेता ने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस ने अपने वोट बैंक की राजनीति के लिए संविधान में बदलाव किए। उन्होंने शाहबानो मामले का उदाहरण देते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बावजूद कांग्रेस ने उसे पलटने के लिए संविधान में संशोधन किया, जो संविधान की आत्मा के खिलाफ था। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी सरकार ने यह कदम केवल तुष्टीकरण की राजनीति के लिए उठाया था।

ये भी पढ़ें- Gumla Crime : पहले करते रेकी फिर उड़ा ले जाते पैसा, बिहार का कोढ़ा गैंग के दो शातिर अपराधी गिरफ्तार… 

मरांडी ने गांधी परिवार पर भी आरोप लगाए और कहा कि कांग्रेस पार्टी का इतिहास संविधान के साथ लगातार खिलवाड़ करने का रहा है। उन्होंने कहा कि “यह सिर्फ संविधान की अवमानना नहीं, बल्कि उसकी हत्या के बराबर है।”

कांग्रेस को पहले देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए

झारखंड की राजनीति के संदर्भ में बाबूलाल मरांडी ने हफीजुल अंसारी के विवादित बयान का जिक्र किया जिसमें उन्होंने कहा था कि “हमारे लिए सरिया संविधान से ऊपर है।” मरांडी ने सवाल उठाया कि जब ऐसे नेता सरकार में शामिल हैं और कांग्रेस भी उस सरकार का हिस्सा है, तो क्या कांग्रेस उस बयान से सहमत है? उन्होंने कांग्रेस से इस पर खुलकर जवाब देने की मांग की।

ये भी पढ़ें- Ranchi Crime : पहले दोस्त बना फिर नशीला पदार्थ खिलाकर लाखों रुपए समेत कीमती समान ले उड़ा शख्स… 

अंत में मरांडी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को पहले देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए, तभी उसे संविधान बचाने की बात करने का नैतिक अधिकार है। उन्होंने दावा किया कि देश की जनता अब कांग्रेस के दोहरे मापदंडों को समझ चुकी है और उसे हर मंच पर जवाब दे रही है।

कुंदन कुमार की रिपोर्ट–

 

Jharkhand Police Constable Recruitment: 2015 की आरक्षी भर्ती पर हाईकोर्ट सख्त,...

 झारखंड हाईकोर्ट ने 2015 की आरक्षी भर्ती में शारीरिक, मेडिकल और लिखित परीक्षा पास करने के बावजूद नियुक्ति नहीं मिलने पर राज्य सरकार और...

Jharkhand Assistant Teacher Result 2026: 26 हजार सहायक आचार्य भर्ती का...

झारखंड में 26 हजार सहायक आचार्य भर्ती का संशोधित रिजल्ट जारी करने की तैयारी अंतिम चरण में है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर राज्य...

Ranchi Train Ticket Waiting List: दुर्गापूजा में ट्रेनों में टिकट की...

 दुर्गापूजा में रांची, हटिया और संबलपुर से चलने वाली ट्रेनों में कंफर्म टिकट मिलना मुश्किल हो गया है। वंदे भारत, जनशताब्दी और राजधानी एक्सप्रेस...