Advertisment

Jharkhand Weather Update 03-05-2024: आज 4 जिलों में भीषण हीटवेव की चेतावनी

रांची : Jharkhand Weather के मिजाज में 3 मई के लिए सबसे अहम Update यह है कि शुक्रवार को राज्य में करीब आधे हिस्से में मौसमी गरमी में कोई विशेष तेजी तो नहीं होगी लेकिन 10 जिलों में सूरज की तपिश झुलसाने वाली होगी। इनमें भी 4 जिलों में भीषण हीटवेव की चेतावनी जारी हुई है। भारतीय मौसम विभाग के रांची केंद्र के अनुसार, इन जिलों में सराइकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, पाकुड़ और गोड्डा शामिल हैं। यहां सूरज की तपिश दिन में सबसे ज्यादा रहेगी।

आज 6 जिलों में हीटवेव का येलो अलर्ट

Jharkhand में शुक्रवार को पश्चिमी सिंहभूम, बोकारो, धनबाद, जामतारा, देवघर और दुमका में धूप की तेजी लोगों को चुभेगी और झुलसाएगी। भारतीय मौसम विभाग के रांची केंद्र ने इन जिलों के लिए हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया है। यहां दिन में तपिश की तेजी रहेगी जिससे जनजीवन प्रभावित होने के आसार हैं। इसी कारण दिन में 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक लोगों को घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है। बहुत जरूरी होने पर ही सिर, चेहरे और शरीर को पूरी तरह ढंककर बाहर निकलने का सतर्कता संदेश जारी हुआ है।

Jharkhand में 3 मई को भी हीटवेव वाले जिलों में दिन के 11 बजे अपराह्न 3 बजे तक धूप में बाहर निकलने से बचने की मौसम विभाग ने एडवाइजरी जारी की है।
फाइल फोटो

तापमान में आशिंक गिरावट के बाद भी सताएगी गरमी, 2 मई को सराइकेला में पारा 45.4 रहा

इसी के साथ भारतीय Weather विभाग के रांची केंद्र ने 3 मई के लिए भविष्यवाणी की है कि आसमान मुख्य तौर पर साफ रहेगा और मौसम शुष्क रहेगा। राज्य के अधिकतर जिलों में दिन का तापमान भले ही गत 24 घंटे की तुलना में तनिक कम रहे लेकिन आम जनजीवन को तपिश और गरमी अभी झुलसाएगी और चुभने वाली महसूस होगी। भारतीय Weather विभाग के रांची केंद्र के मुताबिक, बीते 24 घंटे में राज्य के गोड्डा, सराइकेला-खरसावां, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम जिलों में हीटवेव के चलते चिलचिलाती गरमी ने लोगों को खूब झुलसाया। 2 मई को सराइकेला पूरे Jharkhand में सबसे अधिक तपिश को सहने वाला रहा। यहां दिन में अधिकतम तापमान 45.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ।

Jharkhand में 3 मई को दिन का संभावित तापमान एकनजर में

रांची में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापपमान 25 डिग्री सेल्सियस, खूंटी में अधिकतम 38 और न्यूनतम 26, गुमला में अधिकतम 39 और न्यूनतम 25, हजारीबाग में अधिकतम 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस, रामगढ़ में अधिकतम 39 और न्यूनतम 24, बोकारो में अधिकतम 41 और न्यूनतम 24, पलामू में अधिकतम 41 और न्यूनतम 24, लोहरदगा में अधिकतम 39 और न्यूनतम 25, लातेहार में अधिकतम 39 और न्यूनतम 24, गढ़वा में अधिकतम 41 और न्यूनतम 24, चतरा में अधिकतम 41 और न्यूनतम 24, कोडरमा में अधिकतम 40 और न्यूनतम 24,  देवघर मे अधिकतम 41 और न्यूनतम 24, धनबाद में अधिकतम 41 और न्यूनतम 24, दुमका में अधिकतम 41 और न्यूनतम 25, गिरिडीह में अधिकतम 40 और न्यूनतम 25, गोड्डा में अधिकतम 43 और न्यूनतम 26, जामताड़ा में अधिकतम 41 और न्यूनतम 25, पाकुड़ में अधिकतम 43 और न्यूनतम 26, साहिबगंज में अधिकतम 41 और न्यूनतम 26, सिमडेगा में अधिकतम 42 और न्यूनतम 23, सराइकेला में अधिकतम 43 और न्यूनतम 25, पूर्वी सिंहभूम में अधिकतम 43 और न्यूनतम 25 एवं पश्चिमी सिंहभूम में अधिकतम 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने का अनुमान है।

हीटवेव दौरान बचाव के लिए जारी एडवाइजरी

Jharkhand में 3 मई को भी हीटवेव वाले जिलों में दिन के 11 बजे अपराह्न 3 बजे तक धूप में बाहर निकलने से बचने की मौसम विभाग ने एडवाइजरी जारी की है। राज्य में कोल्हान, उत्तरी-छोटानागपुर और संथान प्रमंडल के लोगों को सलाह दी गई है कि हीटवेव के दौरान निर्जलीकरण से बचने को प्यास न लगे होने पर पानी पीते रहने की सलाह दी गई है ताकि शरीर में पानी की मात्रा कम न होने पाए। जरूरी होने पर छाता, तौलिया आदि से शरीर को ऊपरी हिस्से से शरीर का बचाव करते हुए दिन के समय बाहर निकलने की सलाह दी है।

इसके अलावा हल्के रंग के ढीले और छिद्रयुक्त सूती कपडे पहनें। धूप में बाहर जाते समय सुरक्षात्मक चश्मे, छाता / टोपी, जूते या चप्पल का प्रयोग करें।

तापमान अधिक होने पर बाहरी गतिविधियों से बचें। यात्रा करते समय अपने साथ पानी अवश्य रखें।

शराब, चाय, कॉफी और कार्बोनेटेड शीतल पेय के सेवन से बचें क्योंकि इनसे शरीर निर्जलित होता है।

उच्च प्रोटीन वाले भोजन और बासी भोजन से बचें। बुजुर्ग, बच्चे, बीमार और गर्भवती महिला ऐहतियात बरतें क्योंकि हीटवेव में उनके अस्वस्थ होने का खतरा ज्यादा होता है

ओ.आर.एस., घर में बने लस्सी, तोरानी (चावल का पानी), नींबू पानी, छाछ आदि का उपयोग करें जो शरीर को

फिर से हाइड्रेट करने में मदद करता है।

Chandil NH33 Fire: देखते ही देखते आग का गोला बना टैंकर!...

Chandil NH33 Fire: झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-33 (NH-33) पर गुरुवार को अचानक एक टैंकर में आग लगने...

Bihar Health Update: पटना के एलएनजेपी अस्पताल में 400 बेड के...

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के एलएनजेपी अस्पताल में 400 बेड के ऑर्थोपेडिक सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का उद्घाटन किया। अब एक ही छत के...

Bihar Health Update: एलएनजेपी अस्पताल में 400 बेड के Orthopedic Super...

पटना के एलएनजेपी अस्पताल में 400 बेड वाले ऑर्थोपेडिक सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का उद्घाटन। अत्याधुनिक ऑपरेशन थिएटर, आईसीयू, ट्रॉमा और स्पोर्ट्स इंजरी सेंटर की...