Jharkhand Weather Update 30-04-2024 : गोड्डा-पाकुड़ समेत 5 जिलों में तपिश रहेगी 44 डिग्री, धनबाद-गोड्डा और पूर्वी सिंहभूम में आज हीटवेव का गंभीर अलर्ट

रांची : Jharkhand Weather Update 30-04-2024 – 30 अप्रैल के लिए सबसे अहम Update यह है कि मंगलवार को पांच जिलों में दिन का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अंदेशा है। इनमें गोड्डा और पाकुड़ के अलावा सरायकेला, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम शामिल हैं। भारतीय Weather विभाग के रांची केंद्र के मुताबिक, रांची समेत Jharkhand के सभी जिलों में सूरज की तपिश में कोई विशेष बदलाव नहीं होने वाला है। मुख्य रूप से आसमान के साफ रहने और मौसम शुष्क बने रहने का अनुमान है।

Jharkhand Weather Update 30-04-2024  -धनबाद-गोड्डा और पूर्वी सिंहभूम में आज हीटवेव का गंभीर अलर्ट

Jharkhand में मंगलवार को धनबाद और गोड्डा के अलावा पूर्वी सिंहभूम के लिए हीटवेव का गंभीर अलर्ट जारी हुआ है जबकि राज्य के 10 जिलों (गढ़वा, पलामू, बोकारो, जामताड़ा, देवघर, दुमका, पाकुड़, साहिबगंज, सरायकेला और पूर्वी सिंहभूम) में हीटवेव को येलो अलर्ट जारी हुआ है। इनमें बीते 24 घंटे में दिन और रात का तापमान एक से दो डिग्री सेल्सियस अधिक रहने का अंदेशा व्यक्त किया गया है। Jharkhand Weather विभाग की बुलेटिन के अनुसार, राजधानी रांची में मंगलवार को भी दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है एवं तपिश की तेजी बने रहने की भविष्यवाणी की गई है।

Jharkhand Weather Update 30-04-2024 – केवल मझगांव में हुई बूंदाबांदी

Jharkhand Weather विभाग से मिले ब्योरे के मुताबिक, बीते 24 घंटे में Jharkhand में कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी हुई है। इनमें से केवल विशेष उल्लेखनीय बारिश पश्चिमी सिंहभूम जिले में दर्ज हुई है। पश्चिमी सिंहभूम जिले के मझगांव में बीते 24 घंटे में 3.4 मिमी बारिश दर्ज हुई है। इस दौरान दिन में सबसे अधिक तपिश गोड्डा में दर्ज हुई जहां अधिकतम तापमान 44.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Jharkhand Weather विभाग की बुलेटिन के अनुसार, राजधानी रांची में मंगलवार को भी दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है एवं तपिश की तेजी बने रहने की भविष्यवाणी की गई है।
फाइल फोटो
Jharkhand Weather Update 30-04-2024 –  5 मई को बदल सकता है Weather का मिजाज

Jharkhand में अभी Weather का मिजाज अगले चार दिनों तक शुष्क रहने के बाद पांचवें दिन बदलने का संकेत मिल रहा है। 5 मई को राज्य के उत्तर-पूर्वी हिस्से में इसका असर लोगों को देखने को मिल सकता है। Jharkhand Weather विभाग का आकलन है कि 5 मई को धनबाद, देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामतारा, पाकुड़ और साहिबगंज में कहीं-कहीं बादलों की मौजूदगी होगी। उसके चलते गरज के साथ बारिश होने की संभावना रहेगी।

Jharkhand Weather विभाग की बुलेटिन के अनुसार, राजधानी रांची में मंगलवार को भी दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है एवं तपिश की तेजी बने रहने की भविष्यवाणी की गई है।
Jharkhand Weather Update 30-04-2024

Jharkhand Weather Update 30-04-2024  – 30 अप्रैल में दिन का संभावित तापमान एकनजर में

रांची में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापपमान 26 डिग्री सेल्सियस, खूंटी में अधिकतम 40 और न्यूनतम 27, गुमला में अधिकतम 41 और न्यूनतम 26, हजारीबाग में अधिकतम 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस, रामगढ़ में अधिकतम 41 और न्यूनतम 25, बोकारो में अधिकतम 43 और न्यूनतम 26, पलामू में अधिकतम 43 और न्यूनतम 26, लोहरदगा में अधिकतम 41 और न्यूनतम 26, लातेहार में अधिकतम 41 और न्यूनतम 26, गढ़वा में अधिकतम 43 और न्यूनतम 26, चतरा में अधिकतम 43 और न्यूनतम 26, कोडरमा में अधिकतम 42 और न्यूनतम 26,  देवघर मे अधिकतम 43 और न्यूनतम 27, धनबाद में अधिकतम 43 और न्यूनतम 27, दुमका में अधिकतम 42 और न्यूनतम 26, गिरिडीह में अधिकतम 42 और न्यूनतम 27, गोड्डा में अधिकतम 44 और न्यूनतम 27, जामताड़ा में अधिकतम 43 और न्यूनतम 26, पाकुड़ में अधिकतम 44 और न्यूनतम 27, साहिबगंज में अधिकतम 42 और न्यूनतम 27, सिमडेगा में अधिकतम 43 और न्यूनतम 24, सरायकेला में अधिकतम 44 और न्यूनतम 26, पूर्वी सिंहभूम में अधिकतम 44 और न्यूनतम 26 एवं पश्चिमी सिंहभूम में अधिकतम 44 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने का अनुमान है।

Jharkhand Weather Update 30-04-2024  – हीटवेव दौरान बचाव के लिए जारी एडवाइजरी

Jharkhand में सोमवार को भी हीटवेव वाले जिलों में दिन के 11 बजे अपराह्न 3 बजे तक धूप में बाहर निकलने से बचने की मौसम विभाग ने एडवाइजरी जारी की है। राज्य में कोल्हान, उत्तरी-छोटानागपुर और संथान प्रमंडल के लोगों को सलाह दी गई है कि हीटवेव के दौरान निर्जलीकरण से बचने को प्यास न लगे होने पर पानी पीते रहने की सलाह दी गई है ताकि शरीर में पानी की मात्रा कम न होने पाए। जरूरी होने पर छाता, तौलिया आदि से शरीर को ऊपरी हिस्से से शरीर का बचाव करते हुए दिन के समय बाहर निकलने की सलाह दी है।

इसके अलावा हल्के रंग के ढीले और छिद्रयुक्त सूती कपडे पहनें। धूप में बाहर जाते समय सुरक्षात्मक चश्मे, छाता / टोपी, जूते या चप्पल का प्रयोग करें।

तापमान अधिक होने पर बाहरी गतिविधियों से बचें। यात्रा करते समय अपने साथ पानी अवश्य रखें।

शराब, चाय, कॉफी और कार्बोनेटेड शीतल पेय के सेवन से बचें क्योंकि इनसे शरीर निर्जलित होता है।

उच्च प्रोटीन वाले भोजन और बासी भोजन से बचें। बुजुर्ग, बच्चे, बीमार और गर्भवती महिला ऐहतियात बरतें क्योंकि हीटवेव में उनके अस्वस्थ होने का खतरा ज्यादा होता है

ओ.आर.एस., घर में बने लस्सी, तोरानी (चावल का पानी), नींबू पानी, छाछ आदि का उपयोग करें जो शरीर को

फिर से हाइड्रेट करने में मदद करता है। Jharkhand Weather Update 30-04-2024 Jharkhand Weather Update 30-04-2024

Saffrn

Trending News

Jharkhand Rajya Sabha Election 2026: कांग्रेस ने प्रणव झा पर लगाया...

झारखंड राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए कांग्रेस ने प्रणव झा को उम्मीदवार बनाया है। बोकारो से विशेष जुड़ाव रखने वाले झा के नाम पर...

Bokaro Railway Track Death Mystery: रेलवे ट्रैक पर मिले तीन युवकों...

 बोकारो के राधानगर पंचायत स्थित लावटांड़ के पास रेलवे ट्रैक से तीन युवकों के शव बरामद हुए हैं। जीआरपी और पुलिस मामले की जांच...

Palamu Train Accident: रजहरा के पास कोयला लदी मालगाड़ी के 15...

 पलामू के रजहरा रेलवे स्टेशन के पास कोयला लदी मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में 15 वैगन पटरी से उतर गए, हालांकि कोई हताहत...

BJP प्रदेश कार्यालय में नवनियुक्त पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक, नितिन ने...

पटना : भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पटना स्थित प्रदेश कार्यालय में आज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बिहार प्रदेश के नवनियुक्त...

अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण मंत्री लखेंद्र पासवान ने की विभागीय...

पटना : अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के मंत्री लखेंद्र पासवान ने गुरुवार को सचिवालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में विभागीय कार्ययोजनाओं...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img