Advertisment

Jharkhand Weather Update 04-05-2024: आज 5 जिलों में हीटवेव का येलो अलर्ट, 4 जिलों में पारा 43 तक पहुंचेगा

रांची : Jharkhand Weather के मिजाज में 4 मई के लिए सबसे अहम Update यह है कि शनिवार को राज्य में करीब अधिकांश हिस्से में मौसमी गरमी में कोई विशेष तेजी तो नहीं होगी लेकिन 5 जिलों में सूरज की तपिश लोगों को झुलसाएगी। इनमें पाकुड़, गोड्डा, सराइकेला-खरसावां, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम जिले शामिल हैं। इन्हीं पांचों जिलों में भारतीय मौसम विभाग के रांची केंद्र ने 4 मई के लिए हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया है। इनमें सूरज की तपिश दिन में सबसे ज्यादा रहेगी।

Jharkhand में भारतीय मौसम विभाग के रांची केंद्र ने इन जिलों के लिए सतर्कता संदेश जारी करते हुए कहा कि यहां दिन में तपिश की तेजी रहेगी जिससे जनजीवन प्रभावित होने के आसार हैं। इसी कारण दिन में 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक लोगों को घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है। बहुत जरूरी होने पर ही सिर, चेहरे और शरीर को पूरी तरह ढंककर बाहर निकलने का सतर्कता संदेश जारी हुआ है।

सूरज की तपिश के चलते अभी सताएगी गरमी, 3 मई को बहरागोड़ा में पारा 43.7 रहा

इसी के साथ भारतीय Weather विभाग के रांची केंद्र ने 4 मई के लिए भविष्यवाणी की है कि आसमान मुख्य तौर पर साफ रहेगा और मौसम शुष्क रहेगा। राज्य के अधिकतर जिलों में दिन का तापमान भले ही गत 24 घंटे की तुलना में तनिक कम रहे लेकिन आम जनजीवन को तपिश और गरमी अभी झुलसाएगी और चुभने वाली महसूस होगी। भारतीय Weather विभाग के रांची केंद्र के मुताबिक, बीते 24 घंटे में कई जिलों में हीटवेव के चलते चिलचिलाती गरमी ने लोगों को खूब झुलसाया। 3 मई को बहरागोड़ा में पूरे Jharkhand में सबसे अधिक तपिश को सहने वाला रहा। यहां दिन में अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। इसी के साथ रात का तापमान राज्य में सबसे कम डाल्टनगंज में रहा। वहां रात का तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ।

Jharkhand में 4 मई को दिन का संभावित तापमान एकनजर में

रांची में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापपमान 24 डिग्री सेल्सियस, खूंटी में अधिकतम 38 और न्यूनतम 25, गुमला में अधिकतम 39 और न्यूनतम 24, हजारीबाग में अधिकतम 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस, रामगढ़ में अधिकतम 39 और न्यूनतम 24, बोकारो में अधिकतम 41 और न्यूनतम 23, पलामू में अधिकतम 41 और न्यूनतम 24, लोहरदगा में अधिकतम 39 और न्यूनतम 24, लातेहार में अधिकतम 39 और न्यूनतम 24, गढ़वा में अधिकतम 41 और न्यूनतम 24, चतरा में अधिकतम 40 और न्यूनतम 24, कोडरमा में अधिकतम 40 और न्यूनतम 24,  देवघर मे अधिकतम 41 और न्यूनतम 23, धनबाद में अधिकतम 41 और न्यूनतम 23, दुमका में अधिकतम 41 और न्यूनतम 24, गिरिडीह में अधिकतम 39 और न्यूनतम 24, गोड्डा में अधिकतम 43 और न्यूनतम 25, जामताड़ा में अधिकतम 41 और न्यूनतम 24, पाकुड़ में अधिकतम 43 और न्यूनतम 25, साहिबगंज में अधिकतम 41 और न्यूनतम 25, सिमडेगा में अधिकतम 41 और न्यूनतम 22, सराइकेला में अधिकतम 43 और न्यूनतम 24, पूर्वी सिंहभूम में अधिकतम 43 और न्यूनतम 24 एवं पश्चिमी सिंहभूम में अधिकतम 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने का अनुमान है।

हीटवेव दौरान बचाव के लिए जारी एडवाइजरी

Jharkhand में 4 मई को भी हीटवेव वाले जिलों में दिन के 11 बजे अपराह्न 3 बजे तक धूप में बाहर निकलने से बचने की मौसम विभाग ने एडवाइजरी जारी की है। राज्य में कोल्हान, उत्तरी-छोटानागपुर और संथान प्रमंडल के लोगों को सलाह दी गई है कि हीटवेव के दौरान निर्जलीकरण से बचने को प्यास न लगे होने पर पानी पीते रहने की सलाह दी गई है ताकि शरीर में पानी की मात्रा कम न होने पाए। जरूरी होने पर छाता, तौलिया आदि से शरीर को ऊपरी हिस्से से शरीर का बचाव करते हुए दिन के समय बाहर निकलने की सलाह दी है।

इसके अलावा हल्के रंग के ढीले और छिद्रयुक्त सूती कपडे पहनें। धूप में बाहर जाते समय सुरक्षात्मक चश्मे, छाता / टोपी, जूते या चप्पल का प्रयोग करें।

तापमान अधिक होने पर बाहरी गतिविधियों से बचें। यात्रा करते समय अपने साथ पानी अवश्य रखें।

शराब, चाय, कॉफी और कार्बोनेटेड शीतल पेय के सेवन से बचें क्योंकि इनसे शरीर निर्जलित होता है।

उच्च प्रोटीन वाले भोजन और बासी भोजन से बचें। बुजुर्ग, बच्चे, बीमार और गर्भवती महिला ऐहतियात बरतें क्योंकि हीटवेव में उनके अस्वस्थ होने का खतरा ज्यादा होता है

ओ.आर.एस., घर में बने लस्सी, तोरानी (चावल का पानी), नींबू पानी, छाछ आदि का उपयोग करें जो शरीर को

फिर से हाइड्रेट करने में मदद करता है।

Coal Mine PF Rules 2026: PF कानून तोड़ने वालों पर कैसे...

Coal Mine PF Rules 2026: केंद्र सरकार ने कोयला खदानों में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए 'कोल माइन्स प्रोविडेंट फंड' (CMPF) से जुड़े...

Jharkhand High Court Football Ground Tender: रांची हाईकोर्ट में फुटबॉल मैदान...

Jharkhand High Court Football Ground Tender: झारखंड हाई कोर्ट ने रांची के धुर्वा में नए हाई कोर्ट कॉम्प्लेक्स के अंदर प्रस्तावित फुटबॉल मैदान के निर्माण...

Sakhua Mahotsav Ranchi 2026: रांची में पहली बार क्यों हो रहा...

Sakhua Mahotsav Ranchi 2026: पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास और झारखंड की सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने के मकसद से, रांची नगर निगम पहली बार...