Palamu में हीट वेव का कहर, दो सरकारी कर्मचारियों की गई जान…

Palamu : पलामू जिले को भीषण गर्मी से मौसम में बदलाव के कारण राहत तो मिली है लेकिन शनिवार को भी तापमान 45 डिग्री के ऊपर रहा। इस भीषण गर्मी में भी एक और खबर निकलकर सामने आ रहा है।

दो सरकारी कर्मचारियों की मौत

इस भीषण गर्मी के बीच दो सरकारी कर्मचारियों की मौत हो गई। जिसमें पलामू सेंट्रल जेल की सुरक्षा में तैनात एक होमगार्ड जवान तथा छतरपुर में बिजली विभाग में कार्यरत प्रधान लिपिक शामिल है। हालांकि इस मौत का असली कारण की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।

ये भी पढ़ें- Baghmara : हत्या या आत्महत्या ! बाथरुम में फंदे से लटका मिला युवक का शव… 

जानकारी के अनुसार पलामू सेंट्रल जेल में कार्यरत होमगार्ड जवान रमाशंकर झा की भीषण गर्मी के कारण अचानक तबीयत खराब हो गई थी। जिसके बाद उन्हें मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। इलाज के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

बिजली विभाग में कार्यरत कर्मी की मौत

वहीं दूसरी ओर पलामू के छतरपुर में बिजली विभाग में कार्यरत प्रधान लिपिक सुकुमार मैत्री का निधन हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार जब वे कार्यालय नहीं पहुंचे तो कर्मचारी उनके आवास पर ढूंढने गए जहां उन्हें मृत पाया गया।

ये भी पढ़ें- Garhwa Crime : टीएसपीसी के 6 हथियारबंद उग्रवादी गिरफ्तार, देसी कट्टा के साथ… 

पुलिस मृत्यु के स्पष्ट कारण जानने का प्रयास कर रही है हालांकि उनकी मौत हीट वेव से होने की आशंका जताई जा रही है। बताते चलें कि भीषण गर्मी की वजह से जिले में 72 घंटे में लगभग 24 लोगों की मौत हो चुकी है।

Dave Cousins Archery Coach: तीन महीने से सैलरी नहीं! भारतीय तीरंदाजी...

Dave Cousins Archery Coach: भारतीय कंपाउंड तीरंदाजी टीम के विदेशी मुख्य कोच डेव कजिंस ने तीन महीने से वेतन नहीं मिलने पर पद छोड़ने...

Jamshedpur P&M Mall: P&M मॉल का पिछला गेट क्यों हुआ सील?...

Jamshedpur P&M Mall, जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित पीएंडएम मॉल में नक्शा विचलन से जुड़े मामले को लेकर टाटा स्टील ने कार्रवाई शुरू कर दी है।...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में पटाखा कारोबारियों पर वाणिज्य कर...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में कर चोरी के विरुद्ध वाणिज्य कर विभाग ने कार्रवाई करते हुए गया और औरंगाबाद के तीन पटाखा प्रतिष्ठानों...