Jharkhand Weather Update 27-05-2024: आज रांची समेत 17 जिलों में चक्रवात के असर वाली तेज हवाओं के साथ बारिश – वज्रपात का अलर्ट

रांची : Jharkhand Weather के मिजाज में 27 मई के लिए सबसे अहम Update यह है कि सोमवार को Jharkhand के एक बड़े हिस्से में बंगाल की खाड़ी से चले चक्रवात का असर दिखेगा। इसके चलते तेज हवाओं के झोंके लोगों को परेशान करेंगे और कहीं-कहीं वज्रपात और बारिश की भी आशंका है। इसके चलते पूरे राज्य में तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। Jharkhand Weather विभाग के रांची केंद्र के अनुसार, सोमवार 27 मई को राजधानी रांची समेत राज्य के 17 जिलों में अंधड़, बारिश के साथ ही वज्रपात के अलर्ट की स्थिति रहेगी। इनमें रांची, खूंटी, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सराईकेला खरसावां, रामगढ़, हजारीबाग, बोकारो, कोडरमा, गिरिडीह, धनबाद, देवघर, दुमका, पाकुड़, गोड्डा एवं साहिबगंज शामिल हैं।

Jharkhand Weather विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, 26 मई रविवार को राज्य में अधिकांश हिस्सों में बादलों की गतिविधि बनी रहेगी। इसके चलते राज्य के पूर्वी, दक्षिणी तथा मध्य भागों में गरज के साथ बारिश और बिजली कड़कने की स्थिति बन सकती है। राज्य के कई हिस्सों में 30 से 40 किमी प्रतिघंटा के रफ्तार वाले तेज हवाओं का झोंका बहने का भी अनुमान है। साथ ही कहा गया कि राज्य में अभी अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव की उम्मीद नहीं है। उसके बाद इसमें तनिक गिरावट होने का अनुमान है।

सबसे गर्म रहा सराईकेला तो रांची सबसे कूल और कुरुदेग में हुई ज्यादा बारिश

Jharkhand Weather विभाग की ओर से जारी बुलेटिन में कहा गया है कि अगले 24 घंटे में राजधानी रांची समेत 17 जिलों में बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात का असर पहुंचने की संभावना है। इसके चलते मौसम का मिजाज बदलेगा और तेज हवाओं की झोंकों के साथ कहीं – कहीं बारिश और वज्रपात की भी आशंका है। पिछले 24 घंटे में राज्य के कई हिस्से में हल्के-मध्यम दर्जे की बारिश हुई है। पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक बारिश सिमडेगा के कुरुदेग में 16.2 मिमी रिकार्ड हुई है। इस दौरान Jharkhand में सबसे गर्म सराईकेला रहा जहां तापमान 39.9 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि सबसे कूल रांची रहा जहां तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस तक गिरा।

Jharkhand में 27 मई का संभावित तापमान एकनजर में

रांची में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापपमान 24 डिग्री सेल्सियस, खूंटी में अधिकतम 37 और न्यूनतम 25, गुमला में अधिकतम 38 और न्यूनतम 24, हजारीबाग में अधिकतम 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस, रामगढ़ में अधिकतम 36 और न्यूनतम 23, बोकारो में अधिकतम 35 और न्यूनतम 27, पलामू में अधिकतम 41 और न्यूनतम 29, लोहरदगा में अधिकतम 37 और न्यूनतम 26, लातेहार में अधिकतम 39 और न्यूनतम 29, गढ़वा में अधिकतम 41 और न्यूनतम 29, चतरा में अधिकतम 41 और न्यूनतम 29, कोडरमा में अधिकतम 40 और न्यूनतम 29,  देवघर में अधिकतम 35 और न्यूनतम 26, धनबाद में अधिकतम 35 और न्यूनतम 26, दुमका में अधिकतम 34 और न्यूनतम 27, गिरिडीह में अधिकतम 35 और न्यूनतम 27, गोड्डा में अधिकतम 36 और न्यूनतम 28, जामताड़ा में अधिकतम 35 और न्यूनतम 27, पाकुड़ में अधिकतम 36 और न्यूनतम 28, साहिबगंज में अधिकतम 34 और न्यूनतम 28, सिमडेगा में अधिकतम 37 और न्यूनतम 25, सराइकेला में अधिकतम 36 और न्यूनतम 27, पूर्वी सिंहभूम में अधिकतम 36 और न्यूनतम 27 एवं पश्चिमी सिंहभूम में अधिकतम 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने का अनुमान है।

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ में घर जाने की...

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ पूजा के दौरान बिहार लौटने वाले लोगों के लिए ट्रेन टिकट हमेशा बड़ी चुनौती रहता है। दिल्ली, मुंबई,...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: कैलाश हॉस्पिटल धनबाद में अब मिलेगी...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: धनबाद और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई सुविधा उपलब्ध होने जा...

 Flood Fighting: बिहार में अब तक का सबसे अधिक गंगा जलस्तर,...

Flood Fighting पटना: बिहार में गंगा नदी के जलस्तर में इस साल रिकॉर्ड बढ़ोतरी के बावजूद बाढ़ की स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। जल...