Advertisement
Advertisement

Jharkhand Weather Update: अगले तीन दिन चलेगी ठंडी हवा, Ranchi समेत कई जिलों में तापमान 5°C तक गिरेगा

झारखंड में मौसम में बदलाव, अगले तीन दिनों में ठंडी हवा चलने और न्यूनतम तापमान में 3 से 5°C तक गिरावट की संभावना। रांची में सुबह कोहरा और दिन में साफ आसमान रहेगा।


Jharkhand Weather Update:  रांची: झारखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने अगले तीन दिनों के दौरान ठंडी हवाएं चलने और न्यूनतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक गिरावट की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार, राज्यभर में सुबह के समय हल्का कोहरा और धुंध छाए रहने के साथ दिन में आसमान साफ रहेगा। मौसम शुष्क बना रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है।

गुरुवार को राजधानी रांची के अधिकतम तापमान में 0.5 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई, हालांकि न्यूनतम तापमान में 0.7 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। गुरुवार को रांची का अधिकतम तापमान 26.6°C और न्यूनतम तापमान 15.6°C रिकॉर्ड किया गया।


 Key Highlights:

  • मौसम विभाग ने ठंडी हवा चलने और तापमान 3-5°C तक गिरने की दी चेतावनी

  • रांची में अधिकतम तापमान 26.6°C और न्यूनतम 15.6°C दर्ज

  • कांके में रांची से 2.2°C कम रहा न्यूनतम तापमान

  • सुबह धुंध और कोहरा, दिन में आसमान रहेगा साफ

  • पाकुड़ रहा सबसे गर्म जिला, तापमान 32.9°C दर्ज


Jharkhand Weather Update:

मौसम विभाग के अनुसार, रांची के ग्रामीण इलाके कांके में गुरुवार को अधिकतम तापमान 24.5°C और न्यूनतम तापमान 13.4°C दर्ज किया गया, जो रांची शहर से 2.2°C कम है। वहीं, बोकारो में अधिकतम तापमान 28.1°C और न्यूनतम 15.6°C रहा।

उधर, मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 32.4°C और न्यूनतम 16.5°C दर्ज किया गया, जबकि जमशेदपुर में न्यूनतम तापमान में पिछले 24 घंटों में 1.4°C की बढ़ोतरी हुई है। राज्य में सबसे अधिक तापमान पाकुड़ में 32.9°C रिकॉर्ड किया गया।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि उत्तर दिशा से आने वाली ठंडी हवाओं के कारण अगले तीन दिनों में तापमान में और गिरावट देखी जा सकती है। इस दौरान सुबह-शाम सर्द हवाओं का असर अधिक रहेगा और लोग ठंड का एहसास करने लगेंगे।

Commercial Advertisment

Giridih Stolen Scorpio Recovered: झारखंड से बिहार तक पुलिस ने कैसे...

Giridih Stolen Scorpio Recovered, गिरिडीह: झारखंड के गिरिडीह जिले में वाहन चोरी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पचम्बा...

Manish Kashyap Love Story: मनीष कश्यप को दो साल तक मैसेज...

Manish Kashyap Love Story, पटना: यूट्यूबर मनीष कश्यप और उनकी गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी प्रेम कहानी को लेकर चर्चा में हैं। दोनों...

PM Modi Vaishali Visit: NDA सरकार के एक साल पूरे, PM...

PM Modi Vaishali Visit ,पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर को बिहार के वैशाली में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री के इस दौरे...