झारखंड को जल्द तीसरा वंदे भारत एक्सप्रेस मिलेगी

राची: झारखंड को जल्द तीसरा बंदे भारत एक्सप्रस मिलेगी। रेलवे दीपावली में चक्रधरपुर रेल मंडल के यात्रीगण को वंदे भारत ट्रेन की सौगात देगा। इस के माध्यम से झारखंड बिहार और उत्तर प्रदेश आपस में जुड़ जायेगें।

इसके लिए रेलवे ने समय सारिणी जारी की है, लेकिन कब से इसका परिचालन होगा, इसकी तिथि अभी तक जारी नहीं की गई है। ट्रेन की शुरुआत होने से टाटानगर से बनारस जाने वाले लोगों को काफी सुविधा होगी।

रेलवे के अनुसार, टाटा से बनारस की दूरी को 7 घंटे 50 मिनट में तय करने वाली इस ट्रेन का संचालन सप्ताह में छह दिनों के लिए निर्धारित है।

ट्रेन सुबह 6.00 बजे टाटानगर से रवाना होगी और पुरुलिया, बोकारो, गया के रास्ते बनारस में दोपहर 1.50 बजे पहुंचेगी। इसमें कुल 574 किलोमीटर की दूरी को 7 घंटे 50 मिनट में तय करने की क्षमता है। बनारस से ट्रेन दोपहर 2.35 बजे रवाना होगी और रात 10.00 बजे टाटानगर पहुंचेगी। इस ट्रेन की औसत गति 73 किलोमीटर प्रति घंटे होगी और इसमें कुल आठ कोच होंगे।

Share with family and friends: