36वें राष्ट्रीय हॉकी खेल के लिए झारखंड महिला टीम का चयन ट्रायल

Ranchi– 36वें राष्ट्रीय खेल में भाग लेने के लिए झारखंड से महिला हॉकी खिलाड़ियों के चयन के लिए एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम बरियातू, रांची में चयन ट्रायल का आयोजन किया गया.

इसमें झारखंड के अलग-अलग जिलों के महिला हॉकी खिलाड़ियों के साथ ही

रेलवे और एकलव्य विद्यालय के कुल 57 महिला हॉकी खिलाड़ियों ने भाग लिया.

यहां बता दें कि इसका आयोजन 30 सितंबर से 7 अक्टूबर 2022 तक राजकोट, गुजरात में किया जाएगा.

कुल चार घंटों के ट्रायल के बाद 27 खिलाड़ियों को विशेष प्रशिक्षण शिविर के लिए चयन किया गया.

इन  27 खिलाड़ियों में से अंतिम रुप से 18 खिलाड़ियों को चयन राष्ट्रीय गेम्स के लिए किया जायेगा

चयनित महिला हॉकी खिलाड़ियों को मिलेगा झारखंड के प्रतिनिधित्व का मौका

और यह खिलाड़ी राजकोट, गुजरात में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे.

चयन ट्रायल में मुख्य रूप से हॉकी झारखंड के महासचिव सह चेयरमैन चयन समिति विजय शंकर सिंह, सीईओ रजनीश कुमार,

उपाध्यक्ष मनोज  कोनबेगी, संयुक्त सचिव माइकल लाल और बिगण सोय, कोषाध्यक्ष असरिता लकड़ा, 

सहित पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी विमल लाकड़ा, भारतीय महिला हॉकी टीम के पूर्व कप्तान सुमराय टेटे

और असुंता लाकड़ा, पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी कांति बा,

हॉकी रांची के सचिव जयंत केरकेट्टा, मनोज प्रधान, ललित पन्ना उपस्थित रहें.

जश्न-ए-आजादी का दिलकश अंदाज, जब खेतों में अन्नदाताओं ने थामा तिरंगा

Nirsa Encounter: आनंद वाटिका में एनकाउंटर स्थल की जांच, रांची से...

Nirsa Encounter: हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका अपार्टमेंट में कुख्यात शूटर सागर उर्फ शिबू के साथ हुए एनकाउंटर के बाद शुक्रवार को रांची से फॉरेंसिक टीम...

RSS Office Blast ED Raid: लोहरदगा में ED की छापेमारी, आरोपी...

RSS Office Blast ED Raid, लोहरदगा: रांची स्थित RSS कार्यालय में हुए बम धमाके से जुड़े मामले की जांच के सिलसिले में गुरुवार को...

Aseem Mandal Arrest: 2.20 करोड़ के इनामी माओवादी असीम मंडल उर्फ...

Aseem Mandal Arrest, जमशेदपुर: लंबे समय से माओवादी संगठन से जुड़े रहे असीम मंडल उर्फ आकाश को कोलकाता एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। पुलिस...