बेहतर निशानेबाज हैं झारखंडी: बन्ना

रांची: बुधवार को स्वास्थ्य मंत्री बन्‍ना गुप्ता ने झारखंड स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप और प्रथम झारखंड इंटर स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप का उद्घाटन किया.

पिस्टल की सहायता से होने वाली प्रतियोगिता में टिकैत उमराव शूटिंग रेंज स्टेडियम, रांची के होटवार में निशाना दागा गया. उन्होंने कहा कि सरकार खिलाड़ियों के विकास के लिए हर संभव सहायता प्रदान करेगी.

हेमंत सोरेन सरकार ने खेलों को बढ़ावा देने के लिए 40 खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों की नियुक्ति की है. झारखंड के लोग शुरू से ही निशाना लगाने में माहिर हैं और तीर-धनुष का इस्तेमाल करके खेलने का अभ्यास करते हैं.

इसलिए उन्हें आशा है कि राइफल शूटिंग में भी यहां के खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन करेंगे। जेएसएसपीएस के जीके राठौर ने कहा कि सीसीएल और झारखंड सरकार मिलकर खिलाड़ियों के विकास के लिए काम कर रही हैं और होटवार के स्टेडियमों का बेहतर उपयोग होने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं.

झारखंड स्टेट राइफल एसोसिएशन के अध्यक्ष दिवाकर सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 600 से अधिक खिलाड़ी भाग ले रहे हैं और अन्य स्पर्धाओं का भी आयोजन किया जा रहा है. प्रतियोगिता 1 जुलाई तक चलेगी और इस बार पहली बार स्कूली बच्चों के लिए भी प्रतियोगिता आयोजित हो रही है.

वरीय उपाध्यक्ष विनय कुमार ने झारखंड स्टेट राइफल एसोसिएशन के धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कहा कि इस राज्य में निशानेबाजी खेल की लोकप्रियता दिन प्रतिदिन बढ़ रही है और झारखंड के खिलाड़ी राष्ट्रीय टीम में भी स्थान बना रहे हैं और विदेशों में भी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।

Saffrn

Trending News

Dhanbad Rail Mandal इस वर्ष माल ढुलाई में रहा अव्वल, यात्री...

Dhanbad:  Dhanbad Rail Mandal एक बार फिर से माल ढुलाई में अव्वल हुआ है। वर्ष 2025 - 2026 में 194.73 मिलियन टन माल ढुलाई...

Dhanbad के मुनीडीह में गैस कटर सिलेंडर फटने से दो की...

Dhanbad: धनबाद के मुनीडीह में आधी रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गैस कटर सिलेंडर अचानक जोरदार धमाके के साथ फट गया। बताया...

मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने पूर्व उप प्रधानमंत्री स्व० जगजीवन राम को...

Patna: आज पूर्व उप प्रधानमंत्री स्व० जगजीवन राम जी की जयंती के अवसर पर आयोजित राजकीय समारोह में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता...

Bihar Tech Hub Initiative: केंद्र-राज्य समन्वय से IT सेक्टर को नई...

 बिहार को टेक हब बनाने की दिशा में केंद्रीय आईटी मंत्री से अहम बैठक, निवेश, AI, स्टार्टअप और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर।Bihar Tech Hub...

Prashant Bose Death Case: माओवादी नेता का अंतिम संस्कार अटका, प्रशासन...

 रांची जेल में माओवादी नेता प्रशांत बोस की मौत के बाद अंतिम संस्कार को लेकर असमंजस, पत्नी और परिजनों के दावे से प्रशासन की...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img