हीटवेव को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने की समीक्षा बैठक, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता हुए शामिल, कई मुद्दों पर हुई चर्चा

रांचीः हीटवेव को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख मांडविया ने आज समीक्षा बैठक की. बैठक के दौरान देश के कुछ हिस्सों में व्याप्त ‘लू’ की स्थिति से निपटने के लिए जन स्वास्थ्य संबंधी तैयारियों की समीक्षा की गई. पिछले कुछ दिनों में उत्तर प्रदेश, बिहार और ओडिशा सहित देश के विभिन्न हिस्सों से ‘लू’ के कारण कई लोगों की जान जाने की खबरें हैं. इसी संबंध में बैठक में चर्चा की गई. बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से हुई. इसमें में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता शामिल हुए. उनके साथ आपदा प्रबंधन सचिव अमिताभ कौशल, स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह, एनएमएच निदेशक भुवनेश प्रताप सिंह भी उपस्थित रहे.

इसे भी पढ़ेंः हीट वेव की चपेट में बिहार, अबतक 11 लोगों की मौत

इन मुद्दों पर हुई चर्चाः

  • लू को राष्ट्रीय आपदा में सम्मिलित किया जाए.
  • लू अथवा शीत लहर के कारण हुई मृत्यु को मृत्यु का कारण स्पष्ट करना आवश्यक है. भारत तरकार को इसकी स्पष्ट मार्गनिर्देश उपलब्ध कराया जाए.
  • अगजनी के प्रकार को परिभाषित करें के प्राकृतिक आग अथवा मानव जनित है.
  • पूर्व घोषित सुखाड़ हेतु भारत सरकार ते क्षतिपूर्ति हेतु कल 9600 करोड़ की नियमानुसार सहयोग राशि की मांग किया गया था. उसकी विमुक्ति किया जाए.
  • वज्रपात को राष्ट्रीय आपदा में सम्मिलित किया जाए.
  • सभी जिलों में आपदा मित्र की स्वीकृति दी जाए.
  • आपदा प्रबंधन द्वारा राज्यांश निर्गत करने की अवधि को अधिसीमा को बढ़ा कर 60 दिन किया जाए. पहले इसकी अवधि मात्र 15 दिन की थी.

JioHome Offer: 30 और 100 Mbps प्लान पर 1 साल Amazon...

JioHome के 30 और 100 Mbps 3-in-1 प्लान ग्राहकों को एक साल Amazon Prime Lite मुफ्त मिलेगा। नए और मौजूदा ग्राहकों को बिना अतिरिक्त...

Jharkhand Congress: योगेंद्र साव को फिर कारण बताओ नोटिस, तीन दिन...

झारखंड कांग्रेस की अनुशासन समिति ने पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उन्हें तीन दिन में लिखित जवाब और...

Bank Strike 2026: 26 से 30 सितंबर तक लगातार पांच दिन...

सितंबर के अंत में बैंकिंग सेवाएं लगातार पांच दिन प्रभावित रह सकती हैं। 28 से 30 सितंबर तक देशव्यापी बैंक हड़ताल का आह्वान किया...