‘बेशर्म रंग’ के बाद रिलीज हुआ ‘झूमे जो पठान’ सॉन्ग, अरिजीत की आवाज सून झूमे फैंस

मुंबई : ‘बेशर्म रंग’- अभिनेता शाहरुख खान और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘पठान’ का

दूसरा गाना ‘झूमे जो पठान’ रिलीज हो गया है.

इससे पहले पठान का गाना ‘बेशर्म रंग’ रिलीज़ किया गया था. इस गाने ने रिलीज़ होते ही

काफी सुर्खियां बटोरी. ‘बेशर्म रंग’ गाना काफी विवादों में आया.

लोग इस गाने पर भगवा रंग के इस्तेमाल को लेकर काफी ज्यादा नाराज हैं

और इसे बायकॉट करने की मांग कर रहे हैं.

अब इन सब विवादों के बीच पठान का दूसरा गाना भी रिलीज हो गया है.

इस गाने को लेकर अपने-अपने रिएक्शन देने शुरू कर दिए हैं.

pthan12 22Scope News

ट्रेंड करने लगा पठान का दूसरा गाना

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पठान का ‘झूमे जो पठान’ गाना जमकर धूम मचा रहा है. इस गाने को अरिजीत सिंह ने अपनी आवाज दी है. इस गाने को सून फैंस भी झूम उठे. 22 दिसंबर को सुबह 11 बजे पठान के इस लेटेस्ट ‘झूमे जो पठान’ को रिलीज किया गया है. रिलीज़ होते ही आधे घंटे के अन्दर इस गाने को 1 मिलियन व्यूज मिल गए थे.

pthan1 22Scope News

शाहरुख़ और दीपिका की केमेस्ट्री लोगों को आयी पसंद

गाने के रिलीज़ डेट से ही इस गाने को लेकर लोगों का बज शुरू हो गया था. शाहरुख़ और दीपिका की केमेस्ट्री को लोग खुद पसंद कर रहे हैं. दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान के बीच की कैमिस्ट्री का जादू इस गाने में साफ देखा जा सकता है. पठान के इस लेटेस्ट सॉन्ग को लेकर लोग अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं. कई लोग इस सॉंन्ग पर फ़िदा हैं तो वहीं कई लोग अब तक बेशर्म रंग सॉंन्ग को लेकर नाराज हैं और जिसका रिएक्शन लोग इस गाने से जुड़े सभी चीजों पर कर रहें हैं.

‘बेशर्म रंग’: कब होगी रिलीज़

‘पठान’ सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बनी एक्शन थ्रिलर फिल्म है. इसका स्क्रीनप्ले श्रीधर राघवन ने लिखा है. फिल्म में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम लीड रोल में हैं और इसे यशराज फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है. 25 जनवरी 2023 को पठान रिलीज़ होगा.

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img