जियो यूजर्स को 18 महीनों तक मिलेगा Google AI Pro का मुफ्त एक्सेस

Desk. रिलायंस इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड (RIL) और Google ने आज एक बड़ी रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की है। जिसके तहत दोनों कंपनियाँ मिलकर भारत में आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस (AI) के उपयोग को तेज़ी से बढ़ाएँगी। इस साझेदारी की सबसे बड़ी खासियत है, जियो यूजर्स को 18 महीनों के लिए Google AI Pro प्लान का मुफ़्त एक्सेस। इस ऑफर की कीमत करीब ₹35,100 प्रति यूज़र है। यूज़र्स को Google Gemini 2.5 Pro, लेटेस्ट Nano Banana और Veo 3.1 मॉडल के साथ शानदार इमेज और वीडियो बनाने की एक्सपेंडिड लिमिट मिलेगी। पढ़ाई और रिसर्च के लिए Notebook LM का बढ़ा हुआ एक्सेस, 2 TB क्लाउड स्टोरेज जैसी प्रीमियम सेवाएँ भी ऑफर में शामिल हैं।

शुरुआत में इस सुविधा को18 से 25 वर्ष के जियो यूज़र्स के लिए खोला जाएगा, बाद में सभी जियो यूजर्स को इसका एक्सेस मिलेगा। यह AI सुविधा कंपनी सिर्फ उन जियो ग्राहकों को मुहैया कराएगी जिनके पास 5जी अनलिमिटेड प्लान्स होंगे। रिलायंस की सहायक कंपनी रिलायंस इंटेलिजेंस लिमिटेड और गूगल मिलकर जियो ग्राहकों के लिए यह खास AI सुविधा लेकर आए हैं। इसका उद्देश्य, हर भारतीय उपभोक्ता, संस्था और डेवलपर को AI से जोड़ना है।

साझेदारी रिलायंस के “AI for All” विज़न के अनुरूप है, इसपर रिलायंस इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश डी. अंबानी ने कहा, “हमारा उद्देश्य है कि 1.45 अरब भारतीयों तक AI सेवाएं पहुँचें। गूगल जैसे दीर्घकालिक साझेदारों के साथ मिलकर हम भारत को AI सक्षम नहीं बल्कि AI समर्थ बनाना चाहते हैं। जहाँ हर नागरिक और संस्था AI का उपयोग कर आगे बढ़ सके।”

गूगल और अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा, “रिलायंस हमारे लिए भारत के डिजिटल भविष्य को साकार करने में एक अहम साझेदार रहा है। अब हम इस सहयोग को AI के युग में ले जा रहे हैं। यह पहल गूगल के अत्याधुनिक AI टूल्स को भारत के उपभोक्ताओं, व्यवसायों और डेवलपर्स तक पहुँचाएगी।”

दुनिया में भारत AI का हब बन सके, इसके लिए रिलायंस और गूगल भारत में उन्नत AI हार्डवेयर, यानी Tensor Processing Units (TPUs) तक, कंपनियों की पहुँच बढ़ाएँगे। इससे भारतीय उद्योगों को बड़े और जटिल AI मॉडल विकसित करने में मदद मिलेगी। प्रेस विज्ञप्ति में रिलायंस इंटेलिजेंस को Google Cloud का रणनीतिक साझेदार बताया गया है। जो भारतीय व्यवसायों में Gemini Enterprise के उपयोग को बढ़ावा देगा। यह एक आधुनिक AI प्लेटफ़ॉर्म है जो कर्मचारियों को विभिन्न कार्यों में AI एजेंट्स बनाने और उपयोग करने की सुविधा देता है।

Saffrn

Trending News

Ranchi Illegal Sand Mining : बिना NOC 19 घाटों से बालू...

रांची में बिना NOC 19 घाटों से बालू खनन जारी, रोज 200 से अधिक ट्रक शहर में प्रवेश, पुलिस की अनदेखी पर सवाल।Illegal...

झारखंड Treasury Scam Update: 1.87 लाख कर्मचारियों को देना होगा Self...

 झारखंड ट्रेजरी घोटाले के बाद सरकार सख्त, 1.87 लाख कर्मचारियों को स्वप्रमाणित घोषणा पत्र देना अनिवार्य, तभी होगा वेतन भुगतान।झारखंड Treasury Scam Update रांची:...

Jharkhand Treasury Audit: 2000 से अब तक सभी 33 कोषागारों की...

झारखंड में वित्त विभाग ने 2000 से अब तक सभी 33 कोषागारों की जांच की सिफारिश की। बोकारो-हजारीबाग घोटाले के बाद हाई लेवल कमेटी...

SSC GD Constable Exam 2026 Schedule जारी, अब मिलेगी Exam Week...

 एसएससी ने जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2026 का शेड्यूल जारी किया। 27 अप्रैल से 30 मई तक चार चरणों में परीक्षा, उम्मीदवार चुन सकेंगे...

Jharkhand Excise Constable Exam 2026: आज 370 केंद्रों पर परीक्षा, 1.48...

 झारखंड उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा 12 अप्रैल को 370 केंद्रों पर आयोजित, 1.48 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल, सुरक्षा के कड़े इंतजाम।Jharkhand Excise Constable...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img