Jio का क्रिकेट ऑफर अब 15 अप्रैल तक, जियोहॉटस्टार पर देखिए मुफ्त में आईपीएल

Desk. क्रिकेट प्रेमियों के लिए खुशखबरी, Jio अपने मौजूदा और नए ग्राहकों के लिए एक विशेष ऑफर लेकर आया है। 299 रुपये या अधिक के प्लान वाला नया जियो सिम कनेक्शन लेने पर या फिर कम से कम 299 रुपये का रिचार्ज कराने पर Jio ग्राहक, जियोहॉटस्टार पर मुफ्त में आईपीएल क्रिकेट सीजन का मजा ले सकते हैं।

90-दिन का मुफ्त JioHotstar सब्स्क्रिप्शन

इस अनलिमिटेड क्रिकेट ऑफर में ग्राहकों को टीवी/मोबाइल पर 90-दिन का मुफ्त जियोहॉटस्टार सब्स्क्रिप्शन मिलेगा और वो भी 4K क्वालिटी में। यानी ग्राहक 22 मार्च से जारी आईपीएल क्रिकेट सीजन का मुफ्त में आनंद उठा सकेंगे।

इसके साथ ही घरों के लिए जियोफाइबर या जियोएयरफाइबर का मुफ्त ट्रायल कनेक्शन भी देगी। अल्ट्रा-फ़ास्ट इंटरनेट का मुफ़्त ट्रायल कनेक्शन 50 दिनो तक फ्री रहेगा। ग्राहक 4K में क्रिकेट देखने के बेहतरीन अनुभव के साथ शानदार होम एंटरटेनमेंट का लाभ भी उठा सकेंगे। जियोफाइबर या जियोएयरफाइबर के मुफ्त ट्रायल कनेक्शन के साथ 800+ TV चैनल, 11+ OTT ऐप, अनलिमिटेड WIFI भी मिलेगा।

15 अप्रैल तक ऑफर

ऑफर का फायदा अब 15 अप्रैल 2025 तक उठाया जा सकता है। ऑफर के लिए मौजूदा Jio सिम उपयोगकर्ता को कम से कम 299 रुपये वाला रिचार्ज कराना होगा। वहीं नए जियो सिम ग्राहकों को भी 299 रुपये या उससे ज़्यादा के प्लान वाला नया जियो सिम लेना होगा। जिन ग्राहकों ने 17 मार्च से पहले रिचार्ज करा लिया है, वे भी 100 रुपये का ऐड-ऑन पैक लेकर ऑफर का लाभ ले सकेंगे।

Saffrn

Trending News

Social Media

157,000FansLike
27,200FollowersFollow
628FollowersFollow
679,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img