Koderma: व्यक्ति ने पहले दो बच्चियों के साथ की अश्लील हरकत, फिर पकड़े जाने के भय से किया खुदकुशी का प्रयास

Koderma: दो बच्चियों के साथ अश्लील हरकत करने के आरोपी के द्वारा लोक लाज और पुलिस द्वारा पकड़े जाने के भय से कीटनाशक खाकर आत्महत्या की कोशिश करने का मामला सामने आया है। जानकारी अनुसार, बीती शाम तिलैया थाना क्षेत्र में दो चचेरी बहने अपने पड़ोसी के यहां से रोजाना की तरह दूध लाने गई थी। इसी दौरान 60 वर्षीय नरेश यादव ने मौका देखकर दोनों बच्चियों को अपने घर के एक कमरे में ले गया और उनके साथ अश्लील हरकत को अंजाम दिया।

Koderma: बच्चियों ने घटना की सूचना परिजनों को दी

इसके बाद दोनों बच्चियों ने घर पहुंच कर घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी और परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद आरोपी को पूछताछ के लिए हिरासत में लेने के लिए पुलिस आरोपी के घर पहुंची ही थी कि आरोपी ने लोकलाज के भय से आत्महत्या करने के लिए कीटनाशक खा लिया।

Koderma: आरोपी ने खाया कीटनाशक

जैसे ही पुलिस को आरोपी के द्वारा कीटनाशक खाने की सूचना मिली, पुलिस ने आनन-फानन में आरोपी को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गया, जहां नरेश की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। इधर घटना को लेकर लोगों मे भारी आक्रोश है। पीड़ित बच्ची की मां ने घटना की जानकारी देते हुए आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है।

अमित कुमार की रिपोर्ट

Kanke CIP Rape Case: इंटर्न छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, क्लिनिकल...

 रांची के कांके स्थित केंद्रीय मनोचिकित्सा संस्थान में इंटर्न छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी PG छात्र को गिरफ्तार...

NEET UG Admission Scam: रिम्स और पूर्णिया मेडिकल कॉलेज में फर्जी...

NEET UG एडमिशन में फर्जी दिव्यांग और जाति प्रमाण पत्र से आरक्षित सीट दिलाने वाले अंतरराज्यीय सिंडिकेट का खुलासा हुआ है। रिम्स और पूर्णिया...

Ranchi to Hyderabad Flight: विधायक के PA की अटैची का ताला...

झामुमो विधायक आलोक सोरेन के निजी सहायक रजनीश कुमार की रांची से हैदराबाद यात्रा के दौरान अटैची से ₹50 हजार चोरी हो गये। शिकायत...