Jio का दिवाली धमाका, 699 रुपये में मिलेगा ‘जियोभारत’ 4जी फोन

Desk. देश के प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस Jio ने इस दीपावली, जियोभारत 4जी फोन की कीमतों में 30 फीसदी की भारी भरकम कटौती कर दी है। सीमित अवधि के इस ऑफर में 999 रुपये का जियोभारत मोबाइल फोन अब 699 रुपये की विशेष कीमत पर मार्केट में उपलब्ध है। जियोभारत फोन को 123 रुपये में रिचार्ज कराया जा सकता है। इस मासिक टैरिफ प्लान में अनलिमिटेड फ्री वॉयस कॉल, 14 जीबी डेटा भी साथ मिलेगा।

Jio का दिवाली धमाका

123 रुपये वाला Jio का मासिक रिचार्ज प्लान दूसरे ऑपरेटर्स की तुलना में 40 प्रतिशत सस्ता पड़ता है। क्योंकि अन्य नेटवर्कस, फीचर फोन के मासिक रिचार्ज के लिए कम से कम 199 रुपये वसूल करते हैं। यह जियो के मुकाबले 76 रुपये अधिक मंहगा है। इसका मतलब है कि यदि ग्राहक हर रिचार्ज पर 76 रुपये प्रतिमाह बचाता है तो पूरे फोन की कीमत 9 महीनों में ही पूरी हो जाएगी। एक तरह से 9 महानों के रिचार्ज के बाद जियोभारत फोन ग्राहक को फ्री का पड़ेगा।

यह सिर्फ एक फोन नहीं है, यह 2जी से 4जी पर शिफ्ट करने का एक मौका है। 455 से अधिक लाइव टीवी चैनल, मूवी प्रीमियर और नई फिल्में, वीडियो शो, लाइव स्पोर्ट्स प्रोग्राम, जियोसिनेमा के हाइलाइट्स, डिजिटल भुगतान, QR कोड स्कैन जैसी सुविधाएं जियोभारत 4जी फोन में उपलब्ध हैं। जियोपे और जियोचैट जैसे प्रीलोडेड ऐप भी इस फोन में मिलेंगे। फोन को नजदीकी स्टोर्स के अलावा, जियोमार्ट या अमेजन से भी खरीदा जा सकता है।

Basukinath Shravani Mela 2026: बाबा फौजदारीनाथ के दरबार में DGP की...

Basukinath Shravani Mela 2026: झारखंड की पुलिस महानिदेशक (DGP) तदाशा मिश्रा ने शुक्रवार को विश्व प्रसिद्ध बाबा बासुकीनाथ धाम का दौरा किया। उन्होंने रीति-रिवाजों के...

Hazaribagh Police Encounter: केरेडारी में पुलिस से भिड़ा राहुल दुबे गैंग,...

Hazaribagh Police Encounter: जिले के केरेडारी और टंडवा थाना क्षेत्र में शुक्रवार तड़के पुलिस और कथित राहुल दुबे गैंग के सदस्यों के बीच मुठभेड़...

Bokaro Bal Sudhar Grih News: बोकारो बाल सुधार गृह में एक...

Bokaro Bal Sudhar Grih News: चास स्थित बाल सुधार गृह में कई किशोरों के बीमार पड़ने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है।...