जियो का लाभ 12.8 फीसदी बढ़कर 7379 करोड़ रुपये हुआ

Desk. वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही में जियो ने कुल 7379 करोड़ का लाभ कमाया है, जो पिछले वर्ष की समान तिमाही के मुकाबले 12.8 फीसदी ज्यादा है। जियो प्लेटफॉर्म्स का EBIDTA भी 17.7% वर्ष दर वर्ष आधार पर बढ़कर 18757 करोड़ रुपये दर्ज हुआ। जियो के कुल ग्राहकों की संख्या इस तिमाही 83 लाख बढ़ गई। सितंबर 2025 तक जियो का कुल ग्राहक आधार 50 करोड़ 64 लाख से अधिक रहा। यह भारतीय टेलीकॉम के इतिहास में सबसे खास उपलब्धि है। रिलायंस इंडस्ट्रीज की दूसरी तिमाही के नतीजों में इन आंकड़ों का खुलासा हुआ।

जियोट्रू5G के ग्राहकों की संख्या भी बढ़कर 23 करोड़ 40 लाख को पार कर गई। जियो के कुल वायरलेस ट्रैफ़िक में 5G का हिस्सा अब लगभग 50% हो गया है। तिमाही में जियो नेटवर्क ने कुल 58.4 अरब जीबी डेटा ट्रैफिक हैंडल किया। वहीं नेटवर्क पर वॉयस ट्रैफिक 1.5 ट्रिलियन मिनिट्स दर्ज किया गया।

जियो के 50 करोड़ का आंकड़ा छूने पर जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी ने कहा “जियो ने अब तक 50 करोड़ से ज़्यादा ग्राहकों को डिजिटल सेवाएं देकर उनके रोजमर्रा के जीवन में मदद की है। यह जियो की डीप-टेक पहलों के कारण संभव हुआ है, जिसने भारत में तकनीकी क्रांति को गति दी है और यह हमारे प्रधानमंत्री की ‘डिजिटल इंडिया मिशन’ की रीढ़ बन चुका है। जियो नए युग की तकनीकें लाता रहेगा और हर भारतीय नागरिक के जीवन को बेहतर बनाता रहेगा। जियो ने पूरी तरह से देश में विकसित यानी मेड इन इंडिया तकनीक को बड़े पैमाने पर सफलतापूर्वक लागू किया है और अब यह तकनीक दुनिया भर में ले जाने की तैयारी कर रहा है।”

कंपनी के मुताबिक, जियो की फ़िक्स ब्रॉडब्रांड सेवा ने इस तिमाही में हर महीने 10 लाख घर जोड़े। इसके साथ ही जियो के साथ अब कुल 2 करोड़ 30 लाख परिसर जुड़ चुके हैं। जियो एयरफ़ाइबर दुनिया में सबसे आगे बना हुआ है और इसका सबस्क्राइबर बेस बढ़कर 95 लाख हो गया है।

Saffrn

Trending News

रांची Sand Mining Illegal: बिना NOC 19 घाटों से बालू उठाव,...

रांची में बिना NOC 19 घाटों से बालू खनन जारी, रोज 200 से अधिक ट्रक शहर में प्रवेश, पुलिस की अनदेखी पर सवाल। Sand Mining...

झारखंड Treasury Scam Update: 1.87 लाख कर्मचारियों को देना होगा Self...

 झारखंड ट्रेजरी घोटाले के बाद सरकार सख्त, 1.87 लाख कर्मचारियों को स्वप्रमाणित घोषणा पत्र देना अनिवार्य, तभी होगा वेतन भुगतान।झारखंड Treasury Scam Update रांची:...

Jharkhand Treasury Audit: 2000 से अब तक सभी 33 कोषागारों की...

झारखंड में वित्त विभाग ने 2000 से अब तक सभी 33 कोषागारों की जांच की सिफारिश की। बोकारो-हजारीबाग घोटाले के बाद हाई लेवल कमेटी...

SSC GD Constable Exam 2026 Schedule जारी, अब मिलेगी Exam Week...

 एसएससी ने जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2026 का शेड्यूल जारी किया। 27 अप्रैल से 30 मई तक चार चरणों में परीक्षा, उम्मीदवार चुन सकेंगे...

Jharkhand Excise Constable Exam 2026: आज 370 केंद्रों पर परीक्षा, 1.48...

 झारखंड उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा 12 अप्रैल को 370 केंद्रों पर आयोजित, 1.48 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल, सुरक्षा के कड़े इंतजाम।Jharkhand Excise Constable...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img