Tej Pratap
पटना: जीतनराम मांझी ने देश के जाने माने उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर शोक जताया और कहा कि एक बड़ा पूंजीपति होने के बावजूद उन्होंने जिस तरह से देश की और समाज की सेवा की वह भुला नहीं जा सकता है। मैं चाहूंगा कि देश के और जो भी उद्योगपति हैं वे उनकी राह पर चल कर देश और समाज की उन्नति की दिशा में काम करें तो यह उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इसके साथ ही जीतनराम मांझी ने तेजस्वी तेजप्रताप पर भी निशाना साधा और कहा कि मुझे लगता है कि तेजस्वी या तो चिकित्सक हैं या फिर बीमार।
झारखंड में 10 सीटों पर लड़ेंगे चुनाव
झारखंड विधानसभा चुनाव में को लेकर जीतनराम मांझी ने कहा कि वे अभी चतरा में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर लौटे हैं। उन्होंने कहा कि हम झारखंड में 10 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। एनडीए गठबंधन में बात चल रही है जितनी सीटों पर बात बनेगी उतनी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे लेकिन लड़ेंगे जरूर।
प्रधानमंत्री हैं अलौकिक शक्ति से पूर्ण
जीतनराम मांझी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा कांग्रेस पर मुसलमानों को डराने को लेकर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अभी अलौकिक शक्ति से परिपूर्ण हैं। उनके मुखारबिंद से जो भी बात निकलती है वह भारत के लिए लाभदायक होती है। कांग्रेस का जम्मू कश्मीर में चुनाव प्रचार का नारा क्या था, वह पीओके के बारे में क्या क्या न बोले और विदेश में जा कर हिंदुस्तान के बारे में गलत बोलना सही नहीं है। और उनकी इन बातों पर अगर नरेंद्र मोदी ने कुछ कहा है तो ठीक ही कहा है।
सीएम नीतीश नहीं तेजस्वी हैं अस्वस्थ
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के द्वारा सीएम नीतीश को अस्वस्थ कहे जाने पर जीतनराम मांझी ने कहा कि तेजस्वी अगर चिकित्सक हैं तब तो हम कुछ नहीं कहेंगे। लेकिन हम जो देख रहे हैं कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्य के विकास के लिए लगातार काम कर रहे हैं। वे समीक्षा बैठकों में भाग ले रहे हैं, कैबिनेट की बैठक कर रहे हैं, योजनाओं का शिलान्यास उद्घाटन कर रहे हैं। अभी बाढ़ की स्थिति बनी थी तो उसका निरीक्षण किया साथ ही वे अलग अलग कार्यक्रमों में भी भाग ले रहे हैं फिर तेजस्वी किस हिसाब से उन्हें अस्वस्थ कह रहे हैं मैं नहीं जानता। मुझे लगता है कि तेजस्वी खुद अस्वस्थ हैं।
तेजप्रताप के घर का चूहा खा लिए
पत्रकारों ने जब कहा तेजप्रताप यादव ने कहा है कि आपके यहां से चूहा निकलता है और उनके यहां चला जाता है तो जीतनराम मांझी ने कहा कि हम सारा चूहा खा गए हैं। अगर उनके यहां और चूहा निकलता है तो वे भेज दें, हम खा लेंगे।
https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos
यह भी पढ़ें- CM Nitish का काम बोलता है और तेजस्वी का ट्वीट, अशोक चौधरी ने…
पटना से महीप राज की रिपोर्ट
Tej Pratap Tej Pratap Tej Pratap Tej Pratap Tej Pratap Tej Pratap
Tej Pratap
Highlights


