नहीं रहे Industrialist ‘रतन’ टाटा, इलाज के दौरान ली अंतिम सांस

मुंबई: भारत के जाने माने दिग्गज उद्योगपति एवं टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा का मुंबई में निधन हो गया। टाटा ने 86 वर्ष की उम्र में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में इलाज के दौरान अंतिम सांस ली। उन्हे लो ब्लड प्रेशर की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां आईसीयू में उनका इलाज चल रहा था।

दो दिन पहले भी रतन टाटा की तबियत खराब होने की खबर तेजी से फैली थी जिसका खंडन उन्होंने खुद सोशल मीडिया के माध्यम से किया था और लिखा था कि वे अपनी बढ़ती उम्र और स्वास्थ्य को लेकर रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल गए थे। इसके बाद बुधवार को फिर उनकी तबियत बिगड़ने की खबर आई। मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उनका तबियत गंभीर होने के कारण उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया था।

आईसीयू में इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। रतन टाटा ने वर्ष 1991 में टाटा ग्रुप के चेयरमैन पद की कमान संभाली थी और 2012 में रिटायर हो गए थे। अपने कार्यकाल में उन्होंने टाटा ग्रुप को काफी ऊंचाइयों पर पहुंचाया था। रतन टाटा की निधन की खबर के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत पूरे देशवासियों ने शोक संवेदना जताया है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  CM ने माँ दुर्गा की पूजा अर्चना कर राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की

Industrialist Industrialist Industrialist

 

PMCH Tower 3 Inauguration: पटना मेडिकल कॉलेज में 536 बेड का...

PMCH Tower 3 Inauguration: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (PMCH) के नवनिर्मित टावर-3 का लोकार्पण किया।...

Bihar Rural Mart Scheme: ग्रामीण महिलाओं के लिए रोजगार के नए...

Bihar Rural Mart Scheme: बिहार में ग्रामीण उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराने और जीविका दीदियों की आमदनी बढ़ाने के लिए बोधगया समेत प्रमुख...

Patna Women’s College MoU: पटना वीमेंस कॉलेज और जैव विविधता पर्षद...

Patna Women's College MoU: जैव विविधता संरक्षण, शोध और पर्यावरणीय जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए पटना वीमेंस कॉलेज और बिहार राज्य जैव विविधता...