Commercial Advertisment

जेएमएम ने भाजपा के ‘गोगो दीदी योजना’ फॉर्म को बताया फर्जी, एक-एक हजार रुपये लेने का लगाया आरोप

रांची. भाजपा के ‘गोगो दीदी योजना’ फॉर्म पर प्रदेश में जमकर सियासत हो रही है। इस फॉर्म को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी द्वारा दी गई सीएम हेमंत को चुनौती के बाद अब जेएमएम ने इस फॉर्म को लेकर बीजेपी पर पलटवार किया है। जेएमएम के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने इस फॉर्म को फर्जी बताते हुए एक-एक हजार रुपये लेने का आरोप लगाया।

गोगो दीदी योजना पर सियासत

दरअसल, सुप्रियो भट्टाचार्य ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि गोगो दीदी फॉर्म में कोई संख्या अंकित नहीं है। इसलिए यह फर्जी है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का दायित्व है कि राज्य में फर्जीवाड़ा को रोके। इस दौरान उन्होंने इस फॉर्म के जरिए एक एक हजार रुपये गैरकानूनी रूप से लेने का आरोप लगाया।

वहीं चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि झारखंड में सिर्फ 81 विधानसभा सीट है। कोई हड़बड़ी नहीं है। चुनाव आयोग समय से चुनाव करवाए। उन्होंने कहा कि इस राज्य में हेमंत सोरेंन सरकार का कार्यकाल दिसंबर में खत्म हो रहा है और पुनः हम सरकार बनाएंगे। उन्होंने कहा कि अक्टूबर तक हरियाणा सरकार का कार्यकाल था और कल चुनाव का परिणाम आने वाला है। इसमें भाजपा का सफाया होने वाला है।

इस दौरान सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि झारखंड में सरकार के कार्यकाल की अवधि दिसंबर तक है, लेकिन समय से पहले चुनाव हो सकता है, ऐसी चर्चा है। इस संबंध में चुनाव आयुक्त को मेल के जरिए एक आवेदन दिया गया है। उन्होंने कहा कि हमारा कार्यकाल दिसंबर तक है, इसलिए हमें दिसंबर तक समय दिया जाए। हरियाणा के साथ भेदभाव नहीं किया गया। महाराष्ट्र के साथ भी भेदभाव नहीं किया जाएगा। यदि हमारे साथ भेदभाव होता तो यह उचित नहीं होगा।

गोगो दीदी योजना को लेकर बाबूलाल का सीएम पर पलटवार

वहीं इस योजना को लेकर बाबूलाल मरांडी ने सीएम हेमंत सोरेन पर पलटवार करते हुए कहा है कि भाजपा के प्रति बढ़ते जनता के रुझान और समर्थन से मुख्यमंत्री बौखलाहट में हैं। ऐसा लगता है कि उन्हें संवैधानिक ज्ञान का अभाव है। वे गलत सलाहकारों से घिर चुके हैं। उन्होंने कहा मैं खुद भी महिलाओं से गोगो दीदी योजना का फॉर्म भरवाऊंगा। भाजपा कार्यकर्ता केस मुकदमे से डरने वाले नहीं हैं।

National Junior Kabaddi Championship: आखिरी रेड में पलटा पूरा खेल! दिल्ली...

National Junior Kabaddi Championship, पटना: पाटलिपुत्र खेल परिसर के इंडोर हॉल में आयोजित 52वीं राष्ट्रीय जूनियर बालक कबड्डी चैंपियनशिप के दूसरे दिन सोमवार को...

Patna Fake Bisleri Water Raid: पटना में पानी के नाम पर...

Patna Fake Bisleri Water Raid: राजधानी में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर के नाम पर कथित अनियमितताओं और मानकहीन पानी की बिक्री के खिलाफ खाद्य संरक्षा...

Muzaffarpur PNG Gas Pipeline Blast: गोबरसही-डुमरी में कैसे हुआ भीषण गैस...

Muzaffarpur PNG Gas Pipeline Blast: बिहार के मुजफ्फरपुर में सोमवार दोपहर PNG गैस पाइपलाइन में रिसाव के बाद जोरदार विस्फोट हो गया। सदर थाना...