अभियोजन निदेशालय, गृह विभाग में “महिला सुरक्षा” पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की हुई शुरुआत

Patna: आज दिनांक 07.03.2026 को अभियोजन निदेशालय, बिहार पटना के सभा कक्ष में अभियोजन पदाधिकारियों का “महिला सुरक्षा” विषय पर 05 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन अभियोजन निदेशालय द्वारा किया गया। उक्त कार्यक्रम में अभियोजन निदेशालय, गृह विभाग, बिहार, पटना द्वारा राज्य के विभिन्न जिलों से नामित कुल 25 (पच्चीस) अभियोजन पदाधिकारियों ने भाग लिया। उक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शलिलेश कुमार, पूर्व निदेशक अभियोजन, अभियोजन निदेशालय, रंजीत शंकर प्रसाद, वरीय विधि पदाधिकारी, गृह विभाग, बिहार  भुपेन्द्र नारायण सिंह, पूर्व जिला अभियोजन पदाधिकारी, ब्रजेश पाण्डेय, विधि पदाधिकारी, निगरानी अन्वेषण ब्यूरों, पटना उपस्थित थे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता डा० रविकान्त देव ने की

कार्यक्रम की अध्यक्षता डा० रविकान्त देव, उपनिदेशक, अभियोजन निदेशालय, बिहार द्वारा किया गया। उनके द्वारा उपस्थित सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत किया गया। देव द्वारा इस पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तृत रूप से चर्चा करते हुए प्रतिभागियों को अपनी कार्यशैली को सृदढ़ बनाते हुए महिला के परिपेक्ष में कार्य करने का अनुरोध किया गया ताकि महिलाओं को वर्तमान विधियों के अन्तर्गत त्वरित न्याय प्रदान कराया जा सके।

रंजीत शंकर प्रसाद, वरीय विधि पदाधिकारी, गृह विभाग, बिहार ने प्रतिभागियो को संबोधित किया तथा अपने संबोधन में कहा कि यह सिर्फ प्रशिक्षण नहीं बल्कि महिला सशक्तिकरण का मिशन है, साथ ही 05 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के उद्देश्य पर विशिष्ट प्रकाश डाला।

यह प्रशिक्षण सिर्फ किताबी विधिक ज्ञान हेतु नहीं बल्कि आपको इस प्रकार से संवेदनशील बनाने के लिए है

मुख्य अतिथि शलिलेश कुमार, पूर्व निदेशक अभियोजन, अभियोजन निदेशालय, अभियोजन पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि “अपने अन्दर ज्ञान, कौशल एवं मनोदृष्टि को आत्मसात करें एवं पीड़ित पक्षकार (महिला) को त्वरित न्याय प्रदान करने की दिशा में कार्य करें। यह प्रशिक्षण सिर्फ किताबी विधिक ज्ञान हेतु नहीं बल्कि आपको इस प्रकार से संवेदनशील बनाने के लिए है ताकि आप सभी अपने कार्यस्थल पर जा कर धारदार तरीके से पीडिता को न्याय दिला सके।” अपने संबोधन में उन्होंने निदेशालय के पदाधिकारियों एवं कर्मियों को इस अवसर पर आमंत्रित किये जाने हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया ।

धर्मेश कुमार, प्रभारी निदेशक, अभियोजन निदेशालय, बिहार, पटना द्वारा मंचासीन अतिथियों प्रतिभागियों एवं निदेशालय के सभी पदाधिकारी एवं कर्मियों धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस कार्यक्रम में अरविन्द कुमार, सहायक निदेशक, राजेश कुमार, सहायक अभियोजक, सीमा शर्मा, अभियोजन पदाधिकारी, सुश्री रागिनी कुमारी, अभियोजन पदाधिकारी, नेयाज अहमद, अभियोजन पदाधिकारी, रंजय कुमार, प्रशाखा पदाधिकारी, आलोक कुमार, सहायक प्रशाखा पदाधिकारी तथा ईशाद आलम, प्रोग्रामर, एवं अभियोजन निदेशालय के कर्मी उपस्थित थे।

 

 

Saffrn

Trending News

 Indian Bank Theft Case: रांची की अपर बाजार शाखा से गोपनीय...

रांची के इंडियन बैंक अपर बाजार शाखा से संवेदनशील बैंक दस्तावेज और ग्राहक अभिलेख चोरी हो गए। सीसीटीवी में घटना कैद, धोखाधड़ी की आशंका...

 Treasury Scam Update: लेखा शाखा में जमे पुलिसकर्मियों पर सख्ती, 48...

 झारखंड सशस्त्र पुलिस मुख्यालय ने लेखा शाखा में 3 साल से अधिक समय से तैनात पुलिसकर्मियों को 48 घंटे में हटाने का आदेश दिया।...

Jharkhand High Court News: अनुकंपा नियुक्ति मामले में रांची DC को...

 झारखंड हाईकोर्ट ने श्रम विभाग की अनुकंपा नियुक्ति मामले में रांची उपायुक्त को अवमानना नोटिस जारी किया। प्रधान सचिव और DC को अगली सुनवाई...

 JPSC Answer Key Controversy: 24 घंटे में दूसरी आंसर-की, फिर भी...

 जेपीएससी ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 की दूसरी आंसर-की 24 घंटे में जारी की, लेकिन पुराना नोटिस ही अपलोड किया। कई उत्तरों में...

Ranchi Weather Update: 3 दिन बाद गर्मी से राहत, 25 अप्रैल...

रांची समेत झारखंड में अगले 3 दिन भीषण गर्मी जारी रहेगी। 25 अप्रैल से कई जिलों में बारिश, तेज हवा और वज्रपात का यलो...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img