JMM : हिम्मत है तो कश्मीर में विधानसभा चुनाव कराए केन्द्र सरकार…

रांचीः  JMM ने आज प्रेस विज्ञप्ति का आयोजन किया। JMM प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने बीजेपी पर जमकर हमला करते हुए कहा कि भाजपा लोकतंत्र को खत्म करना चाहती है। अमित शाह की कल खूंटी में सभा हुई। जब-जब अमित शाह आएंगे वहां कुछ हजार लोग आएंगे ही और वहां भाजपा बड़े अंतर से हारेगी।

आगे उन्होंने गृहमंत्री के उल्टा लटकाने वाले संबोधन को आडे़ हाथों लेते हुए कहा कि उनकी भाषा अजीब तरह की है। उल्टा लटका कर सीधा करेंगे, उन्होंने ये किस भाषा का प्रयोग किया है, ये गुजरात नहीं है। इसका जवाब 13 तारीख को जनता देगी।

भाजपा इस बार श्रीनगर में घुस नहीं पाएगी

आगे उन्होंने कहा कि गृहमंत्री ने 370 हटा दिए बोल रहे हैं। इस बार श्रीनगर में भी चुनाव है, लेकिन इस बार भाजपा श्रीनगर में घुस नहीं पाएगी। झारखण्ड बिरसा की भूमि है, यहां के लोगों ने कई सालों तक अंग्रेजो से लड़कर इसे हासिल किया है। इस बार वे 2024 में खदेड़ दिए जाएंगे। अगर बीजेपी में हिम्मत है तो कश्मीर में विधानसभा चुनाव कराए।

वास्तु विहार एड 3 22Scope News

ये भी पढे़ं- Garhwa में गरजी कल्पना, हेमंत सोरेन को झूठे केस में फंसाकर जेल भेजा और…. 

आगे उन्होंने जमीन घोटाले मामले के आरोपी बिजनेसमैन के वित्त मंत्री से मुलाकात पर सवाल उठाते हुए कहा कि वित्त मंत्री यहां आती हैं, जमीन घोटाले के आरोपी से मुलाक़ात होती है, पेपर का आदान प्रदान होता है। आखिर इस पर कोई कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है। चुनाव आयोग इस पर संज्ञान ले।

Gumla Digital Crop Survey: गुमला के किसानों के लिए अहम खबर!...

Gumla Digital Crop Survey: जिले में फसलों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करने के लिए चल रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे में तेजी लाने की तैयारी...

Dhanbad Market Committee Rent Hike: धनबाद के 436 दुकानदारों पर बढ़ेगा...

Dhanbad Market Committee Rent Hike, धनबाद: धनबाद कृषि उत्पादन बाजार समिति में कारोबार करने वाले दुकानदारों को अब दुकान के किराये के लिए पहले...

Ranchi Cyber Crime: रांची में किराये के मकान से चल रहा...

Ranchi Cyber Crime, रांची: राजधानी रांची में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस ने मंगलवार को पंडरा थाना क्षेत्र में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान...