दुनिया की कोई ताकत हमारे संविधान को हाथ नहीं लगा सकती, ये मोदी की गारंटी है-PM Modi

चाईबासाः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दो दिवसीय झारखंड दौरे पर आएं हैं। आज चाईबासा में विशाल जनसभा का आयोजन किया गया है। PM Modi इस दौरान बीजेपी प्रत्याशी गीता कोड़ा के लिए प्रचार करेंगे। इस दौरान मंच पर बीजेपी के तमाम दिग्गज नेता भी मौजूद हैं। सभा को संबोधित करते हुए नरेंद्र मोदी ने कहा कि झारखंड की धरती से ही आयुष्मान योजना का शुभारंभ हुआ था जिसका लाभ पूरे देश को हो रहा है। इसके अलावे पीएम जनधन योजना, डिजिटल योजना की शुरुआत झारखंड से ही की थी।

मेरे लिए दिल्ली से बढ़कर झारखंड है

आगे उन्होंने कहा कि झारखंड और भाजपा का दिल का नाता है। मेरे लिए दिल्ली से बढ़कर झारखंड है। कांग्रेस आजादी का पूरा श्रेय एक परिवार को देती है। बीजेपी ने ही बिरसा के जन्मदिन पर गौरव दिवस की शुरूआत हुई थी। हमारी सरकार ने ही देश की पहली आदिवासी महिला को राष्ट्रपति बनाया है वो राष्ट्रपति पहले झारखंड की राज्यपाल रह चुकी है।

उसके बाद जेएमएम पर हमला करते हुए मोदी ने कहा कि पूरे राज्य के खनिज संपदा को JMM ने लूटा है। ये लोग आदिवासियों की जमीन भी लूटी है साथ ही JMM के लोग सेना की जमीन भी नहीं छोड़ते हैं।

कांग्रेस और जेएमएम में लूट की रेस में है

कांग्रेस और जेएमएम में लूट की रेस लगी हुई हैं। कांग्रेस सांसद के यहां से ही 300 करोड़ नगद बरामद किया गया था। पैसा इतना सारा था कि उसको गिनने के लिए बैंकॉक से मशीने लानी पड़ी थी। आखिर इतना लूट का मामला किसका है, ये झारखंड की जनता के पैसे की लूट है। कांग्रेस और जेएमएम किस मुंह से वोट मांगने आते हैं।

इंडी गठबंधन ने झारखंड के साथ धोखा किया है, जिस आरजेडी ने अलग राज्य का विरोध किया आज इंडी गठबंधन उन्हीं की गोद में जा बैठा है। अपराधियों को सीधे सरकार से संरक्षण मिल रहा है, सरेआम लूट और हत्याएं हो रही है। आदिवासियों का विकास पहली प्राथमिकता है। पूरे देश में जनजातीय मंत्रालय बीजेपी सरकार ने ही अटल बिहारी ने बनाया था। बड़ी संख्या में आदिवासियों के कल्याण के लिए एकलब्य विद्यालय बीजेपी बनवा रही है।

कांग्रेस की नजर गरीबों के आरक्षण पर डाका जालने का इरादा है

आगे उन्होंने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस की नजर अब दलित, पिछड़ो, आदिवासी, ओबीसी की आरक्षण पर डाका जालने का इरादा है। देश भर में सबसे ज्यादा दलित, आदिवासी एमपी बीजेपी के ही है। आरक्षण जो बाबा साहेब अंबेडकर ने दिया है उनकी पीठ में छुरा घोंप कर मुसलमानों को धर्म के आधार पर उनको देना चाहते हैं।

बिहार के आरडजेडी के नेता माथे पर संविधान के किताब लेकर नाच रहे हैं। कर्नाटक में रातों रात एक फतवा निकाला कि कर्नाटक में जितने मुसलमान हैं सब ओबीसी हैं, और ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण मिलता था व आरक्षण अब रातोंरात उनकी झोली में चली गई।

कमल का बटन दबाकर मुझतक पहुंचाना है

कांग्रेस, जेएमएम, आरजेडी वालों कान खोलकर सुन लो, जब तक मोदी जिंदा है तुम संविधान को हाथ नहीं लगा पाओगे। आदिवासियों, दलितों, ओबीसी का आरक्षण नहीं लूट पाओगे दुनिया की कोई ताकत हमारी संविधान को हाथ नहीं लगा सकता है ये मोदी की गारंटी है।

आगे उन्होंने कहा कि आने वाले 13 मई को आपका वोट झारखंड के विकास और सुरक्षा की गारंटी बनने वाला है। आपका जो भरोसा मोदी पर है उसको कमल का बटन दबाकर ये वोट मुझतक पहुंचाना है और मुझे मजबूत करना है। सिंहभूम से गीता कोड़ा और खूंटी से अर्जुन मुंडा को मिला वोट सीधा मोदी को मजबूत करेगा। घर-घर जाएंगे और ज्यादा मतदान कराएंगे और सबसे ज्यादा वोटों से जिताएंगे।

PM Modi

Bihar Gati Project Review: बिहार में 12 लाख आवास निर्माण का...

Bihar Gati Project Review, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 को ‘बिहार गति’ के तहत 100 करोड़ रुपये से...

साइबर ठगी का नया चेहरा: OTP से Digital Arrest तक, ठग...

कभी OTP मांगा जाता था, अब ठग कहते हैं—“आपके खिलाफ CBI में केस है”इसे भी पढ़ेंDigital Arrest Scam: रांची से दो गिरफ्तार, मुंबई के...

Bihar MLC Counting Centre Chaos: पटना में मतगणना केंद्र के बाहर...

Bihar MLC Counting Centre Chaos, पटना: बिहार विधान परिषद की शिक्षक और स्नातक कोटे की सीटों पर मतगणना के बीच पटना के बांकीपुर राजकीय...