अन्याय यात्रा निकाली: झामुमो विधायक लोबिन को पार्टी कार्यकर्ताओं ने नहीं करने दी सभा

बरहेट/साहिबगंज:  बोरियो से सत्तारूढ़ झामुमो के बागी विधायक लोबिन हेंब्रम को उनके ही दल के कार्यकर्ताओं ने हेमंत सोरेन के विधानसभा क्षेत्र के भोगनाडीह में सभा नहीं करने दी।

पार्टी के खिलाफ बगावत पर उतारू लोबिन हेंब्रम ने गुरुवार को बरहेट में भोगनाडीह से अन्याय यात्रा निकालने की घोषणा की थी।

वे सभा करने पहुंचे, पर, सैकड़ों झामुमो कार्यकर्ताओं ने वहां पहुंचकर नारेबाजी की और सभा करने से रोक दिया। झामुमो के राजाराम मरांडी ने कहा कि बोरियो विधायक को बरहेट में सभा करनी ही है तो पहले पार्टी से इस्तीफा दें।

इधर, लोबिन हेंब्रम ने कहा कि झामुमो कार्यकर्ताओं ने सभा नहीं होने दी। ताकत के बल पर उनकी आवाज को दबाया नहीं जा सकता है।

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...

Simdega Brown Sugar Case: सिमडेगा में ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार...

झारखंड के सिमडेगा में पुलिस ने ब्राउन शुगर के कथित अवैध कारोबार का खुलासा करते हुए 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया। 8.3 ग्राम ब्राउन...